ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

साली करिश्मा की RJD में एंट्री से गदगद हैं तेजप्रताप, बोले... पार्टी का फैसला है अहम

PATNA: तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या की चचेरी बहन करिश्मा राय आरजेडी में शामिल हो गई है. पार्टी में साली के शामिल होने के बाद तेजप्रताप खुश हैं, लेकिन इस खुशी के मौके पर व

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या की चचेरी बहन करिश्मा राय आरजेडी में शामिल हो गई है. पार्टी में साली के शामिल होने के बाद तेजप्रताप खुश हैं, लेकिन इस खुशी के मौके पर वह अधिक बोलना नहीं चाहते हैं. तेज प्रताप ने सिर्फ इतना ही कहा कि पार्टी का जो फैसला है हम उसका स्वागत करते हैं. करिश्मा राय के आरजेडी में मिलन समारोह में तो खुल तेजप्रताप शामिल नहीं हुए. लेकिन पार्टी ने जो फैसला लिया. उससे वह बहुत खुश है. करिश्मा को तेजस्वी यादव ने पार्टी में शामिल कराया है. 

लालू परिवार की तारीफ

करिश्मा राय ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि लालू प्रसाद , राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव तेजस्वी यादव और मीसा भारती की जमकर तारीफ की है. कहा कि आज मैं भले ही पार्टी में शामिल हो रही हूं. लेकिन लालू परिवार से उनका दादा दारोगा राय प्रसाद के समय से पारिवारिक संबंध है. दोनों परिवार एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते रहा है. 


डेंटिस्ट हैं करिश्मा

करिश्मा राय ने इस मौके पर फर्स्ट बिहार के साथ खास बातचीत में कहा कि बिहार में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है. बिहार में डबल इंजन की सरकार इससे निपटने के लिए कुछ नहीं कर पा रही है. उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव युवा हैं उन्होनें एक नयी सोच की शुरूआत की है. वे सकारात्मक दिशा में काम कर रहे हैं. करिश्मा राय ने बताया कि वे डेंटिस्ट हैं पैसा कमाना ही जीवन का उदेश्य नहीं है, वे अब समाज सेवा का काम करना चाहती हैं, वे गरीबों की मदद करना चाहती हूं, उन्होनें कहा कि राजनीति में उतरने के लिए मेरे प्रेरणास्रोत मेरे दादाजी दरोगा प्रसाद राय हैं जो बिहार की जनता के लिए समर्पित होकर काम कर चुके हैं.


जो जिम्मेवारी मिलेगी उसको निभाउंगी

करिश्मा राय ने कहा कि मेरे चाचा चंद्रिका राय आरजेडी में शामिल हैं वे पार्टी के एमएलए हैं. उन्होनें कहा कि आरजेडी की सदस्यता लेना मेरे लिए स्वभाविक है. उन्होनें कहा कि मेरे दादाजी के वक्त से ही मेरे पिता विधानचंद्र राय के अच्छे संबंध आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से रहे हैं, दोनों परिवारों के बीच दशकों से संबंध रहा है. विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि मैं पार्टी में काम करने आयी हूं, पार्टी मुझे जिस भूमिका को निभाने के लिए कहेगी मैं उसके लिए तैयार रहूंगी.

टैग्स