ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

साली करिश्मा के RJD में शामिल होने पर अब भड़के तेजप्रताप, बोले..मेरी जिंदगी खराब करने वाले परिवार पर भरोसा नहीं

PATNA: आरजेडी में तेजस्वी यादव ने तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन करिश्मा राय को पार्टी में शामिल कराया. इसके बाद तेजप्रताप यादव भड़क गए. कहा कि हमें उस परि

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  आरजेडी में तेजस्वी यादव ने तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन करिश्मा राय को पार्टी में शामिल कराया. इसके बाद तेजप्रताप यादव भड़क गए. कहा कि हमें उस परिवार के किसी भी सदस्य पर तनिक भी भरोसा नहीं, जिसने हमारी जिंदगी खराब की है.

पहले पार्टी के फैसले का किया था स्वागत

करिश्मा राय के शामिल होने के बाद तेजप्रताप ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया था, लेकिन अब तेजस्वी यादव  को ऐश्वर्या राय के परिवार पर भरोसा नहीं है. तेजप्रताप ने कहा कि इसके बारे में मुझे से कोई न तो चर्चा कि गई और नहीं कोई राय लिया गया है.

लालू परिवार की तारीफ

करिश्मा राय ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि लालू प्रसाद , राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव तेजस्वी यादव और मीसा भारती की जमकर तारीफ की है. कहा कि आज मैं भले ही पार्टी में शामिल हो रही हूं. लेकिन लालू परिवार से उनका दादा दारोगा राय प्रसाद के समय से पारिवारिक संबंध है. दोनों परिवार एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते रहा है. 

डेंटिस्ट हैं करिश्मा

करिश्मा राय ने इस मौके पर फर्स्ट बिहार के साथ खास बातचीत में कहा कि बिहार में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है. बिहार में डबल इंजन की सरकार इससे निपटने के लिए कुछ नहीं कर पा रही है. उन्होनें कहा कि तेजस्वी यादव युवा हैं उन्होनें एक नयी सोच की शुरूआत की है. वे सकारात्मक दिशा में काम कर रहे हैं. करिश्मा राय ने बताया कि वे डेंटिस्ट हैं पैसा कमाना ही जीवन का उदेश्य नहीं है, वे अब समाज सेवा का काम करना चाहती हैं, वे गरीबों की मदद करना चाहती हूं, उन्होनें कहा कि राजनीति में उतरने के लिए मेरे प्रेरणास्रोत मेरे दादाजी दरोगा प्रसाद राय हैं जो बिहार की जनता के लिए समर्पित होकर काम कर चुके हैं.




जो जिम्मेवारी मिलेगी उसको निभाउंगी

करिश्मा राय ने कहा कि मेरे चाचा चंद्रिका राय आरजेडी में शामिल हैं वे पार्टी के एमएलए हैं. उन्होनें कहा कि आरजेडी की सदस्यता लेना मेरे लिए स्वभाविक है. उन्होनें कहा कि मेरे दादाजी के वक्त से ही मेरे पिता विधानचंद्र राय के अच्छे संबंध आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से रहे हैं, दोनों परिवारों के बीच दशकों से संबंध रहा है. विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि मैं पार्टी में काम करने आयी हूं, पार्टी मुझे जिस भूमिका को निभाने के लिए कहेगी मैं उसके लिए तैयार रहूंगी.