ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

कन्हैया कुमार को गांधी मैदान में नहीं मिली रैली की परमिशन, वामदलों ने सरकार पर साजिश रचने का लगाया आरोप

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। वामपंथी नेता कन्हैया कुमार की रैली को पटना जिला प्रशासन ने इजाजत नहीं दी है। गांधी मैदान में कन्हैया कुमार को रैली की इजाजत नहीं मिली है। वहीं वामदलों ने गांधी मै

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। वामपंथी नेता कन्हैया कुमार की रैली को पटना जिला प्रशासन ने इजाजत नहीं दी है। गांधी मैदान में कन्हैया कुमार को रैली की इजाजत नहीं मिली है। वहीं वामदलों ने गांधी मैदान नहीं देने पर सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।


बता दें कि सीएए-एनआरसी के खिलाफ जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पूरे बिहार में संविधान बचाओ यात्रा चला रहे हैं। वे पूरे बिहार में यात्रा के तहत रैली में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान पटना के गांधी मैदान में 29 फरवरी को कन्हैया की रैली प्रस्तावित है। वामदलों ने इसकी इजाजत जिला प्रशासन से मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने गांधी मैदान देने से इंकार कर दिया है।


कन्हैया की रैली के लिए गांधी मैदान नहीं दिए जाने पर वामदलों ने सरकार पर साजिश का आरोप लगाया है। इस बाबत नेताओं का कहना है कि सरकार के इशारे पर पटना जिला प्रशासन गांधी मैदान देने में आनाकानी कर रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रमों का हवाला देकर गांधी मैदान देने में प्रशासन खुद को असमर्थ बता रहा है।