ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल

कन्हैया को बिहार में घूम-घूम कर नफरत फैलाने के लिए 400 दिन दे दिए केजरीवाल सरकार ने : सुशील मोदी

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होनें कहा आम आदमी पार्टी की घिनौनी चुनावी राजनीति की वजह से देशद्रोह जैसे स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होनें कहा आम आदमी पार्टी की घिनौनी चुनावी राजनीति की वजह से देशद्रोह जैसे संवेदनशील मामले के आरोपी को बिहार में घूम-घूम कर नफरत फैलाने का मौका मिल गया।


डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली में साम्प्रदायिक दंगा और हिंसा भड़काने में आम आदमी पार्टी के नेता का नाम आने के बाद केजरीवाल सरकार की वोट बैंक की राजनीति का भयानक चेहरा सामने आया। दिल्ली सरकार ने केवल अपने दाग धोने की कोशिश में देश विरोधी नारे लगाने वाले वामपंथी छात्र नेता के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी।


सुशील मोदी ने कहा कि देश तोड़ने की साजिश जैसे संवेदनशील मामले में मुकदमा चलाने का फैसला न केवल चुनाव तक टाला गया, बल्कि इसमें 400 दिन लगाये गए।एक साल से भी ज्यादा समय में फैसला कर केजरीवाल ने देशद्रोही गतिविधियों की मदद ही की। यह निर्णय पहले होता तो आरोपी कन्हैया कुमार को बिहार में घूम-घूम कर नफरत फैलाने का मौका नहीं मिलता।