ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

कम विधायक पहुंचने के कारण टली कांग्रेस की बैठक, अब कल रविवार दोपहर 2 बजे सबको पूर्णिया बुलाया गया

PURNEA: RJD, BJP, JDU के बाद कांग्रेस ने भी विधायक दल की बैठक बुलाई। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक आज पटना से 300 किलोमीटर दूर पूर्णिया में बुलाई थी लेकिन कम विधायक के प

कम विधायक पहुंचने के कारण टली कांग्रेस की बैठक, अब कल रविवार दोपहर 2 बजे सबको पूर्णिया बुलाया गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: RJD, BJP, JDU के बाद कांग्रेस ने भी विधायक दल की बैठक  बुलाई। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक आज पटना से 300 किलोमीटर दूर पूर्णिया में बुलाई थी लेकिन कम विधायक के पहुंचने के कारण यह बैठक आज टल गयी है। अब यह बैठक कल रविवार की दोपहर दो बजे होगी। 


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कांग्रेस विधायकों को 28 जनवरी को पूर्णिया बुलाया गया है। शनिवार को राहुल गांधी की यात्रा को लेकर गठित कमेटी की बैठक ही बुलाई गयी थी। जिसमें करीब एक दर्जन विधायक इसके सदस्य हैं। उन्हें भी रविवार की बैठक में शामिल होना है।


बता दें कि बिहार में कांग्रेस विधायकों की संख्या 19 है। जिसमें शनिवार को जो विधायक पहुंचे उनमें मनोहर सिंह, छत्रपति यादव, नीतू सिंह, अजीत शर्मा, इसरारुल हक और अबीदुर रहमान शामिल हैं। दो विधायक के अररिया में हैं। ऐसे चर्चा है कि इनमें से कुछ विधायक टूटकर जेडीयू में जा सकते हैं। 


इसी डर से कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक पटना में ना कर 300 किलोमीटर दूर पूर्णिया में रखी है।  पूर्णिया में रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। पहले शनिवार को यह बैठक बुलाई गयी थी लेकिन कम संख्या में कांग्रेस विधायक पूर्णिया पहुंचे थे जिसके कारण यह बैठक टाल दी गयी है।


अब यह बैठक रविवार 28 जनवरी को दोपहर दो बजे होगी। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी किशनगंज से होते हुए कल पूर्णिया पहुंचेंगे इसलिए आज होने वाली बैठक को टाल दिया गया है। अब यह बैठक कल होगी। जिसमें राहुल गांधी भी शामिल होंगे। राहुल गांधी ने जीतनराम मांझी को फोन किया है वही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार को फोन किया है।