ब्रेकिंग
BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦मधुबनी के लोहट में सीमेंट प्लांट का विरोध, नई चीनी मिल की मांग को लेकर 52 दिनों से धरना जारी✦जो चावल कबूतर नहीं खाता, वह आदमी क्या खाएगा? PDS राशन की गुणवत्ता पर मंत्री ने उठाए सवाल✦‘मेरी हर भविष्यवाणी सच हो रही है’, अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद बोले तेजस्वी यादव; किसे बताया 10 नंबरी?✦Saharsa Crime: पूर्व मुखिया जावेद उर्फ गुड्डू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

‘कल तक बिहार NDA की सीटों का हो जाएगा बंटवारा’, सीट शेयरिंग को लेकर BJP का बड़ा दावा

PATNA: एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच बड़ी खबर सामने आई है। बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नवीन ने कहा है कि दिल्ली में आ

‘कल तक बिहार NDA की सीटों का हो जाएगा बंटवारा’, सीट शेयरिंग को लेकर BJP का बड़ा दावा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच बड़ी खबर सामने आई है। बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रभारी नितिन नवीन ने कहा है कि दिल्ली में आज एनडीए की सीट शेयरिंग को लेकर होने वाली बैठक में अंतिम फैसला ले लिया जाएगा और मंगलवार तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि एनडीए के सभी घटक दल एक साथ हैं और कहीं कोई दिक्कत नहीं है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे में फंसे पेंच को निकालने के लिए बीजेपी लगातार कोशिश कर रही है। एक तरफ जहां एनडीए में शामिल चिराग और पशुपति कुमार पारस हाजीपुर की सीट को लेकर आमने-सामने हैं तो वहीं जीतन राम मांझी और कुशवाहा की नाराजगी की भी खबरें सामने आ रही हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है लेकिन बिहार में सीटों का बंटवारा नहीं होने से एनडीए के दल उम्मीदवारों का एलान नहीं कर पा रहे हैं।


एनडीए में सीट शेयरिंग में हो रही देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं और विपक्षी दावा कर रहे हैं कि एनडीए के भीतर कुछ भी ठीक नहीं है। दिल्ली में सोमवार को सीटों के बंटवारे के लिए बीजेपी ने अहम बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि आज होनेवाली बैठक में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया जाएगा। बिहार बीजेपी ने दावा किया है कि दिल्ली में आज सीट शेयरिंग पर अंतिम और फाइनल बातचीत होगी।


बिहार सरकार के मंत्रि नितिन नवीन ने दावा किया कि मंगलवार तक एनडीए में सीटों का बंटवारा फाइनल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर आज अंतिम दौर की बातचीत हो रही है और मंगलवार तक तय कर लिया जाएगा कि एनडीए में शामिल दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं एनडीए में चिराग और पशुपति पारस के विवाद पर उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति और नियत स्पष्ट हो तो समाधान निकल जाता है।