ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सोमवार से शुरू हो रहा है बिहार विधानमंडल का बजट सत्र, 31 मार्च तक सदन में सरकार को घेरेगा विपक्ष

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। सदन में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने खास रणनीति

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 31 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। सदन में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने खास रणनीति बनाई है। विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागू चौहान अभिभाषण के साथ होगी। विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में राज्यपाल का अभिभाषण होगा जिसके बाद बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश किया जाएगा। राज्यपाल फागू चौहान सुबह 11:30 बजे दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। 


25 फरवरी को बजट पेश

31 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 22 कार्य दिवस होंगे। 25 फरवरी को सरकार अपना बजट पेश करेगी। इस बड़े सत्र में सरकार के सामने विधायी कार्य को निपटाने की चुनौती होगी। वहीं विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सरकार को सदन में जमकर घेरेगा। कानून व्यवस्था के साथ-साथ बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल और दारोगा बहाली परीक्षा में हुई धांधली के आरोपों पर भी विपक्ष ने सदन में सरकार से जवाब मांगा। एनपीआर लेकर सीएए के मुद्दे पर विपक्ष की रणनीति क्या रहती है यह भी देखना दिलचस्प होगा। 

सभापति ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर की चर्चा

बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने पहले ही सर्वदलीय बैठक बुलाकर चर्चा की है। सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि सदन में जनहित के मुद्दे उठाने के दौरा कार्यवाही को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। सत्ता पक्ष ने कहा है कि वह विधायी प्रक्रिया के तहत विपक्ष के तरफ से उठाए गए तमाम सवालों का जवाब देने को तैयार है। उधर विपक्ष ने भी साफ कर दिया है कि अगर सरकार का रवैया विपक्ष के प्रति सहयोगात्मक रहा तभी सदन की कार्यवाही सुचारू तरीके से चल पाएगी।

टैग्स