ब्रेकिंग
विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधविजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोध

कल पटना आ रहे लालू यादव, मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में होंगे शामिल

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहली बार पटना आ रहे हैं। लालू कल यानी 15 अगस्त को पटना लौटेंगे। वहीं, कल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मं

कल पटना आ रहे लालू यादव, मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहली बार पटना आ रहे हैं। लालू कल यानी 15 अगस्त को पटना लौटेंगे। वहीं, कल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मंत्रियों के नाम का भी खुलासा हो सकता है। लालू यादव का पटना आना काफी ख़ास माना जा रहा है। इसको लेकर लालू परिवार के साथ-साथ पार्टी के नेताओं और समर्थकों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। 




लालू यादव पटना आकर नीतीश कैबिनेट के विस्तार समारोह में शामिल होंगे। लालू के पटना पहुंचने के बाद यानी 16 अगस्त को सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया जाएगा। बिहार के सत्ता परिवर्तन में लालू यादव की अहम भूमिका बताई जा रही है। भले ही वे अपनी बीमारी के कारण दिल्ली चले गए थे या राजनीति में एक्टिव नहीं दिख रहे थे लेकिन उन्होंने नई सरकार की जमीन तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई है। 




आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, जिसके बाद लालू को दिल्ली ले जाया गया था। लेकिन कल फिर से लालू पटना लौटेंगे। 

टैग्स