ब्रेकिंग
मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦महुआ अस्पताल की बदहाली पर सवाल, ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का दावा; परिसर में मिलीं शराब की बोतलें✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦पटना में ब्लिंकिट वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, ₹2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक; 9 to 9 समेत कई स्टोर को भी नोटिस✦बिहार MLC चुनाव से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में, पूछताछ जारी ✦महुआ अस्पताल की बदहाली पर सवाल, ऑक्सीजन प्लांट बंद होने का दावा; परिसर में मिलीं शराब की बोतलें

16 को गया में गरजेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित ; निशाने पर होंगे लालू-तेजस्वी और कांग्रेस

GAYA : लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के बड़े नेताओं के अलावा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बि

16 को गया में गरजेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित ; निशाने पर होंगे लालू-तेजस्वी और कांग्रेस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के बड़े नेताओं के अलावा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में अबतक दो चुनावी जनसभाएं कर चुके हैं। जमुई और नवादा में चुनावी जनसभा करने के बाद पीएम मोदी अब गया में गरजेंगे। पंद्रह दिनों के अंदर पीएम मोदी का यह तीसरा चुनावी दौरा होगा।


दरअसल, बीते 4 अप्रैल को जमुई से बिहार में चुनाव अभियान का आगाज करने के बाद पीएम मोदी ने बीते 7 अप्रैल को नवादा में विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार हमला बोला था। अब 15 दिनों के भीतर पीएम मोदी की तीसरी जनसभा बिहार के गया में होने जा रही है। मंगलवार 16 अप्रैल को पीएम मोदी गया में जीतनराम मांझी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर गया में सुरक्षा-व्यवस्था सख्त कर दी गई है। गया के गांधी मैदान में एक भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। कारीगर इसे अंतिम रूप देने में दिन-रात लगे हुए हैं। बीजेपी का दावा है कि एक लाख से अधिक लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए यहां पहुंचेंगे। गांधी मैदान की लगातार जिला प्रशासन और बीजेपी के नेता मुआयना कर रहे हैं।


मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्तों ने गांधी मैदान के आसपास के सभी इलाकों की जांच कर रही है। प्रधानमंत्री 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच गांधी मैदान पहुंचेंगे। हालांकि गांधी मैदान में भी हेलीपैड बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अगर पीएम मोदी किसी कारणवश सड़क मार्ग से गांधी मैदान नहीं पहुंचते हैं तो एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए गांधी मैदान पहुंच सकते हैं।