ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

कल 76 साल के हो जाएंगे RJD अध्यक्ष, लालू के जन्मदिन को खास बनाने की है बड़ी तैयारी

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का कल 76वां जन्मदिन है। लालू के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी पूरी पार्टी लग गई है। राजधानी पटना की सड़कें लालू के जन्मदिन पर बधाई देने वाले प

कल 76 साल के हो जाएंगे RJD अध्यक्ष, लालू के जन्मदिन को खास बनाने की है बड़ी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का कल 76वां जन्मदिन है। लालू के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी पूरी पार्टी लग गई है। राजधानी पटना की सड़कें लालू के जन्मदिन पर बधाई देने वाले पोस्टर्स से पट गई हैं। करीब 6 साल बाद लालू प्रसाद का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता बड़े भोज की तैयारी में जुट गए हैं।


दरअसल, आरजेडी इस बार लालू प्रसाद के जन्मदिन को सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाएगी। कल यानी 11 जून को आरजेडी की तरफ से राज्यभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राज्य के सभी जिला, प्रखंड, पंचायत आर सभी गांवों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे। लालू के जन्मदिन के मौके पर गरीब और कमजोर लोगों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया जाएगा।


इससे पहले साल 2017 में लालू के जन्मदिन पर भव्य आयोजन हुआ था। उस वक्त भी बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे। इस बार भी जब आरजेडी सरकार में शामिल है लालू के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी है। लालू के जन्मदिन के मौके पर एमएलसी सुनील कुमार सिंह के सरकारी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लालू के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 

टैग्स