ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

महागठबंधन की सरकार लोगों को बांट रही नौकरी, BJP ने किया रोजगार छीनने का काम

KAMIUR : बिहार में इन दिनों रोजगार एक बहुत बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। कभी सत्ता में सहयोगी रही भाजपा का कहना है कि वर्तमान की सरकार जो रोजगार देने का दावा कर रही है वह हमारे स

महागठबंधन की सरकार लोगों को बांट रही नौकरी, BJP ने किया रोजगार छीनने का काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAMIUR : बिहार में इन दिनों रोजगार एक बहुत बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। कभी सत्ता में सहयोगी रही भाजपा का कहना है कि वर्तमान की सरकार जो रोजगार देने का दावा कर रही है वह हमारे समय का है, तो इसको लेकर वर्तमान समय में बिहार की कुर्सी पर बैठी पार्टी राजद का कहना है कि यदि उनका है तो वो लोग खुद बांट कर क्यों नहीं गई। इसी कड़ी में अब बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने बीजेपी पर जोरदार हमला है। 


बिहार सरकार के मंत्री ने कहा है कि, हमारी सरकार बिहार में जबसे आई है तबसे हमलोग बिहार के युवाओं को लगातार नौकरियां बांट रहे है। वहीं केंद्र की सरकार नौकरी का वादा कर नौकरी देने की जगह पर नौकरी छीनने का काम की है। उन्होंने कहा कि, बिहार में पहली बार बिहार के सोनपुर मेला में देश की 55 कंपनियां आई हैं और वहां भी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। हमलोग बिहार में लगातार रोजगार दे रहे हैं और केंद्र की सरकार रोजगार के नाम पर जुमलेबाजी किया और लोगों का रोजगार छीना।


इसके आगे मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि, हम लोगों की सरकार के बने हुए 3 महीना हुआ है, हमारे मुखिया तेजस्वी यादव लगातार नौकरी देने की बातें कहे हैं। आज बिहार में लगातार नौकरियां दि जा रही है। वहीं, उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि जो लोग 2014 में वादे किए थे कि प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देंगे ,2014 से लेकर 2022 तक 8 वर्ष में दो करोड़ के हिसाब से 16 करोड़ नौकरियां मिलना चाहिए। लेकिन, ये लोग उल्टा नौकरियां छीनने में जुटे हुए हैं। उनका काम ही जुमलाबाजी करना है।  


उन्होंने कहा कि, हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा जिस तरह उस समय जो भारत में कंपनी राज्य के अधिपत्य को खत्म किया था, ठीक उसी तरह हमलोग भी भाजपा को देश से खत्म करेंगे। आज भाजपा के लोग प्रतिदिन भारत के संपत्तियों को कंपनियों के जिम्मे बेच रही है जो की वापस से भारत को गुलाम बना देगा। लेकिन, हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे इस पर सवाल उठाते रहेंगे।