ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

कैमूर में आयोजित हुआ जनतांत्रिक विकास पार्टी का आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन, हजारों लोग हुए शामिल

KAIMUR : कैमूर के लिच्छवी भवन सोमवार को जनतांत्रिक विकास पार्टी की तरफ से आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर जनतांत्रिक विकास पार्ट

कैमूर में आयोजित हुआ जनतांत्रिक विकास पार्टी का आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन, हजारों लोग हुए शामिल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR : कैमूर के लिच्छवी भवन सोमवार को जनतांत्रिक विकास पार्टी की तरफ से आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार शामिल हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि देश के राजनेता सही ढंग से आरक्षण लागू नहीँ कर रहें हैं। पिछड़ा/ अतिपिछड़ा , अनुसूचित जाति/ जन जाति की आबादी 85 प्रतिशत है लेकिन आरक्षण सिर्फ 49 प्रतिशत दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव होता है और केंद्रीय विश्वविद्यालय में OBC समाज के प्रोफेसर नाम मात्र के हैं।


उन्होंने कहा कि अगर देश मे सही तरह से आरक्षण लागू हो तो गरीब,दलित और पिछड़ा समाज की सभी समस्या दूर हो जाएगी। न्यायपालिका एवं निजी क्षेत्र में आरक्षण नही रहने के कारण दलित पिछड़ा समाज के लोग जज नहीं बन पा रहें हैं। सामान्य वर्ग के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देना संविधान के साथ खिलवाड़ है और आरक्षण को खत्म करने की साजिश है। जिसकी जितनी जनसंख्या है उसे सत्ता एवं संसाधन के स्रोत जल, जंगल, जमीन में बराबर हिस्सा देना पड़ेगा नहीं तो सरकार गिर जाएगी।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में आरक्षण हिस्सेदारी कार्यक्रम कर समाज को जागरूक करेंगे और आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे। संविधान निर्माता बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए और उनके द्वारा दिये गए संवैधानिक आरक्षण के लिए जी जान लगा देंगे। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि हमारा समाज मजबूत हो सके।


आरक्षण हिस्सेदारी सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजन कुमार, प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कुमार मंडल, प्रधान महासचिव अमर आजाद पासवान, महासचिव दीपक पटेल, प्रदेश सचिव सुधीर रजक, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार पटेल ने अध्यक्षता की जबकि मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष साजिद हुसैन ने किया एवं सभी ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर जनार्दन राम, राजकमल, वीरेंद्र पासवान, सुखदेव यादव अक्षय पटेल समेत हजारों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

टैग्स