ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

कैमूर में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या पर बोले पूर्व मंत्री.. बिहार में अपराधी फरार है..क्या यही जनताराज है: बृजकिशोर बिंद

KAIMUR: बिहार के पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में बकरी चराने के दौरान 15 साल की ब

कैमूर में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या पर बोले पूर्व मंत्री.. बिहार में अपराधी फरार है..क्या यही जनताराज है: बृजकिशोर बिंद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: बिहार के पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में बकरी चराने के दौरान 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गयी लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं सकी है। बृजकिशोर बिंद ने कहा कि बिहार के बेखौफ अपराधी फरार है क्या यही जनताराज है।


पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर सिंह ने कहा कि जिस तरह से अधौरा में 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर टांगी से शरीर पर कई जगह हमला किया गया जिससे उसकी जान चली गयी। घटना को अंजाम देने वाले लोग अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बृजकिशोर सिंह ने नीतीश सरकार से यह पूछा की क्या यही जनता का राज है?


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार कहते हैं कि बिहार में जंगलराज नहीं जनता का राज है। अब लोगों की तरफ से आवाज उठने लगी हैं कि अब पहले वाला समय फिर से आ गया है। महागठबंध की सरकार में पीड़ित परिवार की बात थानेदार भी नहीं सुनता। सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि बच्ची के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे।


बिहार के पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद ने बताया कि अधौरा प्रखंड के एक गांव में 15 वर्षीय बच्ची बकरी चराने के लिए गई थी। मनचलों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। यह घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। कुल्हाड़ी से शरीर पर कई जगहों पर प्रहार किया गया था और बच्ची की निर्मम हत्या की गयी थी। 


मृतका के परिजनों से मिलने के लिए बीजेपी का एक शिष्टमंडल परिजनों से मिलने के लिए गई तो देखा कि परिजनों में दहशत का माहौल है। बृजकिशोर बिंद ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कहते हैं कि जंगलराज नहीं जनता का राज है तो हम नीतीश कुमार जी से यह पूछना चाहते हैं कि क्या यह वही जनता का राज है जिसमें अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। 


लड़की के साथ घिनौना हरकत कर उसकी हत्या कर दी जाती है। अधौरा थाना के आस-पास शराबी शराब पीकर शाम में घूमते हैं। जिससे साबित होता है कि जनता का नहीं बल्कि जंगलराज है। परिजनों ने बताया कि घटना के दिन 8:30 बजे रात को जब डेड बॉडी मिला तो थाने में गए थे। थानेदार ने कहा कि हत्या करने वाले का पता और नाम बताओं नहीं तो लाश ले जाकर घर जला दो। तो ऐसा व्यवहार करना सही है क्या? ऐसे में पीड़ित परिजन न्याय की गुहार लगाने कहां जाएंगे। पूर्व मंत्री ने थानेदार पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई है। बृजकिशोर बिंद ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो सड़क से सदन तक मार्च करेंगे। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता