ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जगदा बाबू के बेटे ने तेज प्रताप को बताई औकात, सुधाकर सिंह बोले.. अकेले राग अलापते हैं तेज

KAIMUR : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को खरी-खोटी सुनाने वाले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पहली बार जवाब मिला है. प्रदेश अध्यक्ष को भला बुरा कह

जगदा बाबू के बेटे ने तेज प्रताप को बताई औकात, सुधाकर सिंह बोले.. अकेले राग अलापते हैं तेज
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को खरी-खोटी सुनाने वाले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पहली बार जवाब मिला है. प्रदेश अध्यक्ष को भला बुरा कहने पर तेज प्रताप के खिलाफ भले ही पार्टी के किसी नेता ने जुबान नहीं खोली हो लेकिन खुद जगदा बाबू के बेटे और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने तेजप्रताप को उनकी औकात बता दी है.


सुधाकर सिंह ने जगदा बाबू के खिलाफ दिए तेज प्रताप के बयान को लेकर सवाल किए जाने पर कहा है कि उनके बयान की पार्टी में कोई अहमियत नहीं है. तेज प्रताप यादव अकेले अपना राग अलापते हैं और पार्टी का कोई नेता उनकी राय से इत्तेफाक नहीं रखता. इतना ही नहीं सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप यादव को आरजेडी का बड़ा नेता मानने से इनकार करते हुए कहा है कि वह पार्टी के एक नेता हैं और पार्टी से ऊपर कोई भी नहीं है. 


आपको बता दें कि बीते 13 फरवरी को तेज प्रताप यादव ने आरजेडी कार्यालय में जगदानंद सिंह को खूब भला बुरा कहा था. मीडिया के सामने तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि जगदानंद सिंह पार्टी का बेड़ा गर्क कर रहे हैं. तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि जगदानंद सिंह ने अब तक लालू यादव की रिहाई के लिए आजादी पत्र भी नहीं लिखा है. लालू की तबीयत अगर बिगड़ी है तो उसके जिम्मेदार जगदानंद सिंह हैं. इसके बाद विरोधियों को आरजेडी और लालू यादव के परिवार पर निशाना साधने का बड़ा मौका मिल गया था और पार्टी की खूब किरकिरी भी हुई थी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता