ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

CM नीतीश को कानून से नहीं कोई मतलब! नित्यानंद राय बोले... गलत काम कर बिहार में आसानी से छूप रहे अपराधी

KAIMUR : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा नेता काफी आक्रामक हो गए हैं और लागतार नीतीश कुमार पर लॉ एंड ऑडर को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। इसी बीच अब केंद्रीय गृह राज्य म

CM नीतीश को कानून से नहीं कोई मतलब! नित्यानंद राय बोले... गलत काम कर बिहार में आसानी से छूप रहे अपराधी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा नेता काफी आक्रामक हो गए हैं और लागतार नीतीश कुमार पर लॉ एंड ऑडर को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। इसी बीच अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, बिहार सरकार बदमाशों को संरक्षण देने वाली सरकार है। यहां बदमाश और अपराधी अपने आप को सेफ महसूस करते हैं। 


दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कैमूर के मोहनिया में भाजपा के तरफ से आयोजित समारोह में पहुंचे थे। जहां उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री सबसे अधिक अपराधियों को संरक्षण देते हैं। यूपी के बदमाश अब एनकाउंटर के डर से बिहार भाग रहे हैं और यहां नीतीश कुमार उनको संरक्षण दे रहे हैं। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, बदमाश ये जानते हैं कि योगी सरकार में हमारी गुंजाइश नहीं है। वो  बिहार को अपना सुरक्षित भूमि मानते हैं, उन्हें ये पता है कि अगर हम बिहार आ जाएंगे तो बिहार में महागठबंधन वाली सरकार बदमाशों को संरक्षण देती है इसलिए पनाह लेने के लिए यहां आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि, आपने देखा होगा देश के कई स्थानों से पीएफआई तो कभी बड़े बदमाश बिहार आकर संरक्षण लेते हैं। उनको पता है कि यहां की सरकार को कानून से मतलब नहीं है।