ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

कई राज्यों में बदले गये BJP प्रदेश अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी बने झारखंड के नये अध्यक्ष

DESK: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड सहित कई राज्यों को प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड

कई राज्यों में बदले गये BJP प्रदेश अध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी बने झारखंड के नये अध्यक्ष
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड सहित कई राज्यों को प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वही सुनील कुमार जाखड़ को पंजाब बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। 


बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इसे लेकर लिस्ट जारी कर दी है। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देश में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष को बदला है। झारखंड, पंजाब, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में यह बदलाव किया गया है। 


बता दें कि 2020 में भाजपा में होने के बाद बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर बाबूलाल मरांडी को झारखंड बीजेपी की कमान सौंपी गयी है। पहले राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे अब उनकी जगह बाबूलाल मरांडी को यह जिम्मेदारी दी गयी है।


 बात यदि पंजाब की करें तो कांग्रेस से बीजेपी में आएं सुनील जाखड़ को पंजाब बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वही तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बंदी संजय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। 


बताया जाता है कि संगठन को साथ लेकर चलने में वे सफल नहीं रहे यही कारण है कि पार्टी को यह फैसला लेना पड़ गया। वही जी किशन रेड्डी को अब केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा देना होगा। जी किशन रेड्डी अब संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। 9 से 10 जुलाई तक केंद्रीय मंत्रीमडल में भी फेरबदल हो सकता है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि जी किशन रेड्डी की जगह अब पार्टी किसी अन्य चेहरे को केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल कर सकती है।  


टैग्स