ब्रेकिंग
सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा

कई पार्टी के नेता जाप में हुए शामिल, पप्पू यादव ने दिलाई सदस्यता

PATNA: जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश कार्यालय में आज पटना जिला परिषद की सदस्य एवं राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री प्रतिभा कुमारी जाप में शामिल हो गईं. उन्‍होंने पप्‍पू य

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश कार्यालय में आज पटना जिला परिषद की सदस्य एवं राष्ट्रीय जनता दल की नेत्री प्रतिभा कुमारी जाप में शामिल हो गईं. उन्‍होंने पप्‍पू यादव के समक्ष पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की. इसके अलावा उनके साथ जाप में शामिल होने वालों में कांग्रेस के नेता बंटी मंडल समेत कई दलों के नेता पार्टी में शामिल हुए. 

पप्‍पू यादव ने पार्टी में शामिल होने पर सभी का स्‍वागत किया और कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) आम लोगों की आवाज बन कर उभरी है. यही वजह है कि पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है.

पप्पू ने कहा कि ऐसे में आज शामिल हुए सभी सदस्‍यों का स्‍वागत करते हैं और उम्‍मीद करते हैं कि पार्टी के संघर्षों में वे अपनी भूमिका का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करेंगे. उन्‍होंने कहा कि 24 नवंबर को आहूत जनक्रांति मार्च अभूतपूर्व होगा, जिसकी तैयारी में पार्टी में शामिल नए सदस्‍य भी जुट गए हैं.वहीं, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने बताया कि जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार महतो ने प्रकोष्ठ  का विस्तार करते हुए रितेश कुमार गुप्ता, मुरारी महतो, सुरेश मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष, विपिन कुमार को प्रदेश सचिव, लखन लाल मंडल निषाद को‌ सहरसा जिला तथा बंटी कुमार मंडल  को लखीसराय जिला अतिपिछङा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है. 


टैग्स