ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

जेपी नड्डा नीतीश कुमार से आज करेंगे मुलाकात, सीटों को लेकर होगी चर्चा

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हैं. सबसे खास कार्यक्रम आज है. नड्डा सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. दोनों

जेपी नड्डा नीतीश कुमार से आज करेंगे मुलाकात, सीटों को लेकर होगी चर्चा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए हैं. सबसे खास कार्यक्रम आज है. नड्डा सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. दोनों के बीच सीटों को लेकर चर्चा होगी. 

एलजेपी की नाराजगी पर भी होगी बात

जेपी नड्डा और नीतीश कुमार के मुलाकात के दौरान एलजेपी की नाराजगी पर भी दोनों की बीच चर्चा होगी. एनडीए में जीतन राम मांझी के शामिल होने के बाद पहली बार दोनों की मुलाकात होगी. मांझी के आने से चिराग पासवान नाराज चल रहे हैं. शुक्रवार को पटना आने के बाद जेपी नड्डा बीजेपी ऑफिस में चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान चुनाव में जीत को लेकर बनी रणनीति पर चर्चा हुई. 


नड्डा का ये है कार्यक्रम

शनिवार की सुबह जेपी नड्डा पटन देवी मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को 11:30 बजे जेपी नड्डा आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष दरभंगा जाने का कार्यक्रम है. दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादकों और मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे. शनिवार को दोपहर बाद जेपी नड्डा मुजफ्फरपुर के इब्राहिमपुर गांव पहुंचेंगे जहां किसान चाची की तरफ से किए गए प्रयासों को लेकर वह स्थानीय किसानों से रूबरू होंगे. शनिवार शाम 5 बजे से डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के आवास पर कोर कमेटी की बैठक के में जेपी नड्डा शामिल होंगे. इस दौरे के दौरान जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे. हालांकि अब तक के नीतीश कुमार से मुलाकात का कोई वक्त अधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है. 


टैग्स