ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

JP नड्डा ने गिरिराज सिंह को लगाई कड़ी फटकार, विवादित बयानों से दूर रहने का सुनाया फरमान

DELHI: अपने विवादित बयानों ने सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सख्त हिदायत मिली है. विवादित बयानों से खफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

DELHI: अपने विवादित बयानों ने सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सख्त हिदायत मिली है. विवादित बयानों से खफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गिरिराज सिंह को तलब किया था. जे पी नड्डा ने गिरिराज सिंह को बुलाकर उन्हें सख्त हिदायत दी है.


ख़बरों के मुताबिक जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह के दिये विवादित बयानों पर नाराजगी जाहिर की. गिरिराज सिंह को फटकार लगाते हुए जेपी नड्डा ने विवादित बयानों से दूर रहने की नसीहत दी है. नड्डा ने गिरिराज सिंह को विवादित बयान देने से बचने के लिए कहा है. आपको बता दें कि हाल के दिनों में गिरिराज सिंह ने कई मुद्दों पर विवादित बयान दिया है. बेगूसराय में शुक्रवार को CAA के समर्थन में आयोजित रैली में गिरिराज सिंह ने कहा था कि भारतवंशियों पर उंगली उठाने वालों को वो आंखें निकाल देंगे. 


इसके साथ ही कुछ दिन पहले गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री बताया था. सहारनपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था कि जितने भी बड़े-बड़े आतंकवादी हैं, चाहे हाफिज शहीद ही क्यों ना हो सबके तार यहीं से जुड़े हैं. गिरिराज सिंह ने कहा था कि 'देवबंद सीएए के खिलाफ नहीं है हमारे भारत के खिलाफ है, क्योंकि अगर यह केवल सीएए के खिलाफ होता तो शाहीन बाग से शरजील इमाम की ये आवाज ना निकलती कि हम भारत को असम से काट देंगे. इन लोगों ने भारत को कमजोर करने और भारत में एक इस्लामिक राष्ट्र बना देने तक की बात कह डाली. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बच्चों और औरतों में ज़हर भरा जा रहा है और जहां-जहां भी ये विरोधी आंदोलन चल रहे हैं, वह सीएए के खिलाफ नहीं भारत के खिलाफ है.'


टैग्स