ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JMM के बैनर पर लिखा हेमंत सोरेन 'अमर रहे', विपक्ष के तंज कसने के बाद आनन-फानन में हटाया गया पोस्टर

HAZARIBAGH: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की तरफ से हजारीबाग के संत कोलंबस कॉलेज मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्र

JMM के बैनर पर लिखा हेमंत सोरेन 'अमर रहे', विपक्ष के तंज कसने के बाद आनन-फानन में हटाया गया पोस्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAZARIBAGH:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की तरफ से हजारीबाग के संत कोलंबस कॉलेज मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर तोरण द्वार भी बनाए गये थे। तोरण द्वार पर लगे बैनर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 'अमर रहें' लिखा गया था। जो अनवरत लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रहा था।


जिसे पढ़कर कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग भी हैरान रह गये। बीजेपी के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने ट्वीट कर तोरण द्वार पर लगे पोस्टर को हटा लिये जाने की बात कही। जिसके बाद आनन-फानन में तोरण द्वार पर लगे पोस्टर को उतारा गया।


वही परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कार्यक्रम संचालक की अज्ञानतावश ऐसा हुआ है। पोस्टर छपाई में गड़बड़ी हुई है। सोशल मीडिया जैसे ही तोरण द्वार का फोटो वायरल हुआ इसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। झारखंड की राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा जोरशोर से होने लगी। 

टैग्स