ब्रेकिंग
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

जीतनराम मांझी का लोगों ने किया घेराव, बीडीओ और जिला प्रशासन के खिलाफ लगाये नारे

VAISHALI: वैशाली के भगवानपुर में लोगों ने उस वक्त जमकर हंगामा मचाया जब हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। पूर्व सीएम जीत

जीतनराम मांझी का लोगों ने किया घेराव, बीडीओ और जिला प्रशासन के खिलाफ लगाये नारे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के भगवानपुर में लोगों ने उस वक्त जमकर हंगामा मचाया जब हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी का घेराव कर लोग बीडीओ और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


जीतनराम मांझी कार्यक्रम में शामिल होकर जैसे ही अपनी गाड़ी के तरफ बढ़े लोगों ने घेर लिया और जमकर बवाल मचाया। लोगों के बवाल को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। किसी तरह से उन्हें वहां से निकाला। दरअसल दिव्यांग को साइकिल नहीं मिलने से लोग आक्रोशित थे। जैसे ही जीतन राम मांझी कार्यक्रम में शामिल होकर निकले तभी लोग हंगामा मचाने लगे। 


बीडीओ और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों के हंगामे को देखते हुए जीतन राम मांझी ने बीडीओ को मौके पर बुलाया और जमकर क्लास लगायी। बीडीओ द्वारा आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद जीतनराम मांझी अपने वहां से निकले। 


मीडिया से बातचीत करते हुए जीतनराम मांझी ने ज्ञानव्यापी पर कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा है। इस मुद्दे पर बिहार सरकार ने नीति अपनायी है वो कोई गलत नीति नहीं है। जान-बूझकर समाज को बांटने के लिए भारत सरकार जो कर रही है वो उचित नहीं है। हम बिहार सरकार के स्टैंड को समर्थन देते हैं। बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं पर कहा कि बिहार सरकार को बदनाम करने लिए ऐसा किया जा रहा है।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता