ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

आपदा में फंसे दलितों को मांझी ने पहचान लिया, एक सप्ताह के बाद मदद को पहुंचे

PATNA: पटना के जलजमाव पीड़ितों के बीच पूर्व सांसद पप्पू यादव के राहत वितरण को देख अब कई नेता इंस्पायर हो गए हैं. देर से ही सही, लेकिन पप्पू को देख कई नेता एक्टिव हुए हैं. वह अ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: पटना के जलजमाव पीड़ितों के बीच पूर्व सांसद पप्पू यादव के राहत वितरण को देख अब कई नेता इंस्पायर हो गए हैं. देर से ही सही, लेकिन पप्पू को देख कई नेता एक्टिव हुए हैं. वह अब पटना की सड़कों पर दिख रहे हैं. 

जीतन राम मांझी ने किया राहत सामग्री का वितरण

आज पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पटना के राजेंद्रनगर के महमूदीचक में जाकर जलजमाव से पीड़ित लोगों के पास पहुंचे और राहत साम्रगी का वितरण किया. इसको लेकर सुबह में ही उनके आवास पर एक ट्रैक्टर वितरण के लिए सामान आया था. जिसके बाद वह कई कार्यकर्ता और स्टाफ के साथ राहत वितरण के लिए निकले. 

राहत पर कर बैठे राजनीति

मांझी राहत वितरण करने तो पहुंचे थे, लेकिन यहां पर भी वह राजनीति कर बैठे. मांझी ने सिर्फ दलित एरिया में भी राहत सामग्री का वितरण किया. मांझी का सबसे अधिक फोकस राहत वितरण के दौरान दलित ही थे. दलितों को मांझी ने अपने हाथों से राहत सामग्री का वितरण किया. बता दें कि पटना में जलजमाव का आज सातवां दिन है, अभी भी हजारों लोग अपने घरों में फंसे हुए है.