ब्रेकिंग
Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश

मांझी ने बढ़ाया नीतीश पर दबाव, हेमंत सोरेन से सीखने की नसीहत

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सात घटक दलों वाले महागठबंधन की सरकार चला रहे हैं। सत्ताधारी गठबंधन में भले ही कई छोटे-बड़े दल शामिल हैं लेकिन सरकार का एजेंडा नीतीश क

मांझी ने बढ़ाया नीतीश पर दबाव, हेमंत सोरेन से सीखने की नसीहत
Editor
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सात घटक दलों वाले महागठबंधन की सरकार चला रहे हैं। सत्ताधारी गठबंधन में भले ही कई छोटे-बड़े दल शामिल हैं लेकिन सरकार का एजेंडा नीतीश कुमार ही तय करते हैं। यही वजह है कि पिछले दिनों शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश कुमार के ऊपर घटक दलों ने सवाल खड़े करने शुरू किए और खुद उनकी पार्टी के अंदर से भी इस मामले पर आवाज उठी। लेकिन अब नीतीश कुमार के ऊपर आरक्षण के सवाल पर दबाव बढ़ता जा रहा है पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर बिहार में आरक्षण की हिस्सेदारी को लेकर बड़ी मांग रख दी है। 


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को नसीहत दी है कि वह पड़ोसी राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीख  लें। जीतन राम मांझी दरअसल झारखंड में 77 फ़ीसदी आरक्षण के फैसले को लेकर नीतीश कुमार के सामने अपनी बात रख रहे हैं। मांझी ने कहा है कि जब आरक्षण का दायरा पड़ोसी राज्य झारखंड में बढ़ गया है तो हमें पीछे नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत इस मामले में पहल करनी चाहिए। जिसकी जितनी संख्या है उसको उसी हिसाब से हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। मांझी ने कहा है कि बिहार में आबादी के हिसाब से आरक्षण लागू कर नीतीश कुमार एक नजीर पेश करें।


आपको याद दिला दें कि झारखंड में हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए आरक्षण की सीमा 77 फ़ीसदी तक कर दी है। हेमंत सरकार के इस फैसले की हर तरफ चर्चा हो रही है, हालांकि इस पर संवैधानिक की जानकार अलग-अलग राय रख रहे हैं। इसके बावजूद झारखंड में लागू की गई इस नई व्यवस्था के बाद बिहार में भी आरक्षण का दायरा बढ़ाने की मांग उठने लगी है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों जातीय जनगणना कराने का फैसला किया था। कई राजनीतिक दल ऐसे हैं जो जातीय जनगणना के आधार पर आरक्षण की हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। मांझी ने झारखंड सरकार के फैसले के बाद नीतीश कुमार से भी इसी दिशा में पहल की मांग रखी है।