ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

दिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...

Bihar Politics: बिहार में शराबबंदी कानून में ढील की मांग को लेकर जीतन राम मांझी ने फिर बयान दिया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू रहनी चाहिए, लेकिन कानून के नाम पर गरीबों और कम मात्रा में शराब रखने या पीने वालों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर से शराबबंदी कानून में ढील देने की मांग उठने लगी है। एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्र में मंत्री जीतन राम मांझी अक्सर इस मांग को उठाते रहे हैं। उनकी सरकार से मांग है कि बिहार में शराबबंदी का गुजरात मॉडल लागू होना चाहिए और थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को नहीं पकड़ना चाहिए।



दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा है कि शराबबंदी पर जो उन्होंने बयान दिया है वह उनकी निजी राय है। मांझी ने कहा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं, जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे तब भी, मैं जानता हूं कि आज 11 लाख लोग किसी न किसी रूप में मुकदमे में फंसे हुए हैं। इसमें 5 से 6 लाख लोग सिर्फ एससी के लोग हैं। सिड्यूल कास्ट के लोग इसलिए फंसे हुए हैं कि शराबबंदी कानून को हमारे पदाधिकारी लोग नहीं मान रहे हैं।



मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार को हम धन्यवाद देते हैं कि हमारे कहने पर उन्होंने शराबबंदी कानून की तीसरी समीक्षा की बात की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर एक लीटर शराब लेकर कोई जाते रहे तो उसको पकड़ने की जरूरत नहीं है या पी कर जाते रहे तो उसको पकड़ने की जरुरत नहीं है और अगर है भी तो उसको जमानत पर छोड़ देना चाहिए।



उन्होंने दावा किया कि पुलिस के लोग हजार लाख लीटर शराब ले जाने वाले लोगों को छोड़ दे रहे हैं लेकिन वहीं एक लीटर लेकर जाने वाले या पीने वाले लोगों को जेल भेज दिया जा रहा है। इसलिए कहता हूं कि शराबबंदी होना ही चाहिए लेकिन जो इस कानून का पालन कराने वाले लोग है, वह गड़बड़ कर रहे हैं। बड़े लोगों को छोड़ देते हैं और गरीबो को पकड़ लेते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता