ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Politics: NDA में सीट शेयरिंग पर जीतन राम मांझी ने क्या कहा? पटना पहुंचते ही चिराग के चाल-चरित्र पर भी खूब बोले

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर हमला करते हुए एनडीए को मजबूत करने पर जोर दिया। उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद सीट बंटवारे पर दिल्ली में बैठक होगी। मांझी ने मोदी सरकार की गरीबों के लिए काम करने की भी तारीफ की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी शनिवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही उन्होंने चिराग पासवान पर हमला बोला। साथ ही साथ सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है।


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के बयान पर तीखा हमला किया है। जब उनसे पूछा गया कि चिराग पासवान कह रहे हैं कि पहले 133 सीटों पर चुनाव लड़ें, फिर 43 सीटों पर, और हमें इन दोनों नंबरों के बीच में सीट मिलनी चाहिए, तो मांझी ने कहा कि वे चिराग के चाल-चरित्र को 2020 से जानते हैं, इसलिए वे उनके सामने कुछ नहीं कहना चाहते। 


उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल बिहार और भारत के लिए जरूरी है कि सभी लोग मिलकर एनडीए को मजबूत करें। जीतन राम मांझी ने आगे बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।


जीएसटी के मामले में उन्होंने कहा कि वे पिछले 46 वर्षों से राजनीति में हैं, लेकिन आज तक किसी सरकार ने भारत के लोगों को इतना बड़ा तोहफा नहीं दिया जितना नरेंद्र मोदी सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार खासकर गरीबों के लिए काम कर रही है।


जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली में आपने कहा था कि हम सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकते हैं, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कभी-कभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने के लिए कहा जाता है। लेकिन जरूरत पड़ी तो वे 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता