ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग

जिसके लिए चुनाव प्रचार करने गये उसका नाम ही भूल बैठे तेजस्वी यादव, भीड़ ने सही नाम बताया

SAMASTIPUR: आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आज उस उम्मीदवार का नाम ही भूल बैठे जिसके लिए वे चुनावी सभा करने गये थे. तेजस्वी यादव चुनावी सभा में कई दफे उम्मीदवार का गलत नाम बोल

जिसके लिए चुनाव प्रचार करने गये उसका नाम ही भूल बैठे तेजस्वी यादव, भीड़ ने सही नाम बताया
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आज उस उम्मीदवार का नाम ही भूल बैठे जिसके लिए वे चुनावी सभा करने गये थे. तेजस्वी यादव चुनावी सभा में कई दफे उम्मीदवार का गलत नाम बोल गये. बाद में भीड़ ने उन्हें याद दिलाया कि उम्मीदवार का सही नाम क्या है.


दरअसल तेजस्वी प्रसाद यादव आज समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस सीट से आरजेडी की सहयोगी पार्टी सीपीएम के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. सीपीएम ने वहां अजय कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. लेकिन तेजस्वी प्रसाद यादव बार बार मंच से ये बोलते रहे कि लोग अमित कुमार को अपना एक-एक वोट देकर विजयी बनायें. 


तेजस्वी के तीन-चार दफे अमित कुमार बोलने के बाद भीड़ ने उन्हें उम्मीदवार का सही नाम बताया. लोगों ने बताया कि उम्मीदवार का नाम अजय कुमार है अमित कुमार नहीं. इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी भूलसुधार किया और अजय कुमार के लिए वोट मांगा. उन्होंने कहा कि अजय कुमार को दिया गया हर वोट बेहतर बिहार की नींव रखेगा. 


चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 15 वर्षों में बिहार की जनता को ठगा है. किसी को रोजगार नहीं मिला, जो था वह भी छीन गया. पलायन बढ़ गया है और शिक्षा पूरी तरह से चौपट हो गई है. जिसने 15 साल में लोगों को रोजगार नहीं दिया, अब वे क्या करेंगे. 

टैग्स