ब्रेकिंग
पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...

झुनझुना के बाद अब विधानसभा में झाल: कांग्रेस विधायक ने बजट का जताया अनोखा विरोध, गीत गाते हुए बोले- बिहार को कुछो नाही मिला हो आई हो रामा..

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र के शुरुआत से ही विपक्ष बिहार को विशेष दर्जा की मांग को लेकर हंगामा कर रहा है। आज तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही

झुनझुना के बाद अब विधानसभा में झाल: कांग्रेस विधायक ने बजट का जताया अनोखा विरोध, गीत गाते हुए बोले- बिहार को कुछो नाही मिला हो आई हो रामा..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र के शुरुआत से ही विपक्ष बिहार को विशेष दर्जा की मांग को लेकर हंगामा कर रहा है। आज तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सदन में जोरदार हंगामा किया। झुनझुना के बाद कांग्रेस के विधायक आज सदन में झाल लेकर पहुंचे थे और उसे बजाने लगे। जिसके बाद स्पीकर ने कड़ी फटकार लगाई।


दरअसल, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र सरकार के इनकार करने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी सदस्य बजट में बिहार की अनदेखी का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। मानसून सत्र की शुरुआत होने के बाद से ही विपक्ष इसको लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार ने आम बजट में बिहार को कुछ नहीं दिया है।


तीसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले और बाद में सदन के बाहर और भीतर विपक्ष ने विशेष राज्य के दर्जा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस विधायक राजेश राम झाल बजाते हुए विधानसभा पहुंचे थे। राजेश राम सदन के बाहर तो झाल बजाते दिखे ही, सदन के भीतर भी झाल बजाने लगे। जिसके बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें जोरदार फटकार लगाई और चेतावनी दी सदन से बाहर निकलवा देंगे। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया।


बता दें कि इससे पहले मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस के विधायक झुनझुना लेकर सदन में पहुंचे थे और बजट में बिहार की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा था कि बजट में केंद्र सरकार ने बिहार को झुनझुना थमा दिया है। इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ था और स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया था।