ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झारखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह : देवघर के बाबा वैद्यनाथ मन्दिर में पत्नी के साथ कर रहे पूजा

DEVGHAR : देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर हैं। वे विशेष विमान से शनिवार को बाबा नगरी देवघर पहुंचे। इनके साथ इनकी पत्नी भी मौजूद है। अमित सशाह दिल्ली से देवघ

झारखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह : देवघर के बाबा वैद्यनाथ मन्दिर  में पत्नी के साथ कर रहे पूजा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DEVGHAR : देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर हैं। वे विशेष विमान से शनिवार को बाबा नगरी देवघर पहुंचे। इनके साथ इनकी पत्नी भी मौजूद है। अमित सशाह दिल्ली से देवघर पहुंचे हैं। वतर्मान में वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके बाद वो संताल परगना की तीनों लोकसभा सीटों गोड्डा, दुमका और राजमहल के लिए ‘विजय संकल्प महारैली’ में चुनावी बिगुल फूंकेंगे।


जानकारी हो कि, अपने एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह 'विजय संकल्प' रैली में शामिल होने के साथ ही साथ चार अलग-अलग सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जिसमें इफको नैनो यूरिया प्लांट की आधारशिला रखना और रामकृष्ण मिशन स्कूल का शताब्दी समारोह में शामिल होना प्रमुख है। मंत्री देवघर के इफको मैदान में इफको नैनो यूरिया प्लांट की आधारशिला रखेंगे, जहां वह 'विजय संकल्प' रैली में भी शामिल होंगे। 


यदि अमित शाह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद देवघर के डाबर ग्राम के दोपहर 1 बजे  मैहर गार्डन जाएंगे।इसके बाद 2 से 2.30 बजे इफको के नैनो फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद 2.30 से 3.40 : विजय संकल्प रैली इफको ग्राउंड में रहेंगे। उसके उपरांत 4 से 5.15  के बीच रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ में शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। वहीं, शाम  5.30 से 7.00 तक अमित शाह कोर कमेटी की मीटिंग करंगे।


मालूम हो कि, गृह मंत्री का यह एक महीने के झारखंड का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वो 6 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची आए थे। जहां 7 जनवरी को चाईबासा में पार्टी कोर ग्रुप की बैठक और एक सार्वजनिक रैली की थी। वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इधर , आज झामुमो अपना 51वां स्थापना दिवस धनबाद में मना रहा है। पूरे शहर को पार्टी के बैनर से पाट दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अध्यक्ष शिबू सोरेन हवाई मार्ग से दोपहर 1:30 बजे धनबाद पहुंचेंगे।

टैग्स