ब्रेकिंग
सचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनीसचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनी

दो और मंत्रियों को ED का समन : पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया ; आलमगीर आलम की तरह ये भी होंगे अरेस्ट?

RANCHI : झारखंड में कथित टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के बाद अब ईडी ने चंपई सोरेन सरकार के दो अन्य मंत्रियों को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर

दो और मंत्रियों को ED का समन : पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया ; आलमगीर आलम की तरह ये भी होंगे अरेस्ट?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में कथित टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के बाद अब ईडी ने चंपई सोरेन सरकार के दो अन्य मंत्रियों को भी समन जारी कर  पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों मंत्रियों को समन भेजकर आगामी 25 मई को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने को कहा है।


दरअसल, झारखंड में टेंडर घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी ने इस मामले में पिछले दिनों कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के सहयोगी के घर से छापेमारी कर 32 करोड़ रुपए कैश बरामद किए थे। इसके बाद ईडी ने आममगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था।


दोनों से पूछताछ के बाद ईडी ने तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार होने के बाद आलमगीर आलम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब ईडी ने झारखंड सरकार को दो अन्य मंत्रियों को समन जारी किया है।


ईडी ने चंपई सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को समन जारी किया है। ईडी ने दोनों मंत्रियों को आगामी 25 मई को पूछताछ के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या आलमगीर आलम की तरह ईडी इन दोनों मंत्रियों को भी अरेस्ट करेगी। इसस पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस अधिकारी मनीष रंजन को भी समन जारी किया था। मनीष रंजन ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव हैं, जिनसे ईडी 24 मई को पूछताछ करने वाली है।

संबंधित खबरें