ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

झारखंड में 2 IAS का ट्रांसफर-पोस्टिंग, वंदना दादेल बनीं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव

RANCHI: प्रशासनिक गलियारें से जुड़ी झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। झारखंड में दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्

झारखंड में 2 IAS का ट्रांसफर-पोस्टिंग, वंदना दादेल बनीं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: प्रशासनिक गलियारें से जुड़ी झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। झारखंड में दो आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव आईएएस वंदना दादेल को बनाया गया है। 


वहीं जितेंद्र कुमार सिंह को उद्योग विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है। इसे लेकर कार्मिक, प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा की प्रधान सचिव वंदना दादेल का तबादला किया गया है। 


अगले आदेश तक उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव बनाया गया है। वंदना दादेल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग एवं गृह, कारा एवं आपदा के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे राजीव अरुण एक्का का एक वीडियो वायरल हुआ था। 


जिसके बाद उन्हें सीएम के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया था। उन्हें पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया था। जिसके बाद से यह पद खाली था। आज आईएएस वंदना दादेल को सीएम हेमंत सोरेन का प्रधान सचिव बनाया गया है। वंदना दादेल 1996 बैच की आईएएस अफसर हैं।  


झारखंड में 2 IAS का ट्रांसफर-पोस्टिंग, वंदना दादेल बनीं मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव