ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झारखंड के पूर्व सीएम के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, अपना पक्ष रखने का निर्देश

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ समन जारी किया गया है। रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम ने हेमंत सोरेन को कोर्ट में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। प्रवर

झारखंड के पूर्व सीएम के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, अपना पक्ष रखने का निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ समन जारी किया गया है। रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम ने हेमंत सोरेन को कोर्ट में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायतवाद पर सीजेएम कोर्ट ने पिछले दिनों संज्ञान लिया था। 


अब हेमंत सोरेन पर इस मामले में मुकदमा चलेगा। IPC की धारा-174 के तहत कोर्ट ने संज्ञान लिया है। बता दें कि जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए 10 बार समन जारी किया था लेकिन सिर्फ दो बार ही ईडी की टीम सीएम आवास जाकर हेमंत सोरेन से पूछताछ कर पाई थी। 


अभी हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में रांची की होटवार जेल में हैं। पिछले सप्ताह ईडी द्वारा दर्ज कराये गए कंप्लेन केस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था और कहा था। ईडी के कई समन के बावजूद हेमंत सोरेन का प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होना समन का उल्लंघन है। इसी मामले में अपना पक्ष रखने के लिए हेमंत सोरेन को कोर्ट ने समन जारी किया है।



टैग्स