ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो चैट वायरल, सरकारी गलियारे में मचा हडकंप, बेहद अश्लील है वीडियो

RANCHI: झारखंड से बडी सनसनीखेज खबर सामने आयी है. सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल हो गया है. ये वीडियो बेहद आपत्तिजनक है. हम इस वीडियो की सत्यता की पु

झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो चैट वायरल, सरकारी गलियारे में मचा हडकंप, बेहद अश्लील है वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड से बडी सनसनीखेज खबर सामने आयी है. सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल हो गया है. ये वीडियो बेहद आपत्तिजनक है. हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते. लेकिन इसने राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में हडकंप मचा दिया है. चर्चा ये है कि मंत्री बन्ना गुप्ता सेक्सटार्शन के शिकार हुए हैं।


जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें मंत्री बन्ना गुप्ता गंजी पहने हुए किसी महिला से सेक्स चैट करते दिख रहे हैं. वीडियो चैट में दिख रही महिला नंगी है. दोनों के बीच जो बातें हो रही हैं, उसे हम नहीं लिख सकते हैं. छोटे से इस वीडियो क्लीप को देखने पर इतना तो समझ आ रहा है कि इसे उसी महिला के मोबाइल से रिकार्ड किया गया है, जो नंगी अवस्था में है. वायरल वीडियो चैट के दौरान स्क्रीन रिकार्डिंग का ऑप्शन यूज होता भी दिख रहा है. 


इसके साथ ही इस वीडियो चैट की कई तस्वीरे भी वायरल हुई है. इसमें बन्ना गुप्ता और नंगी महिला दिख रही है. वायरल वीडियो और फोटो हैरान कर देने वाला है. वीडियो और फोटो में इसे रिकार्ड करने का डेट औऱ समय भी दिख रहा है. ये वीडियो 17 अप्रैल का है और रात के करीब 1 बजकर 26 मिनट का है. महिला ने माथे पर सिंदूर लगा रखा है, जिससे ये लग रहा है कि वह शादी शुदा है.


मंत्री ने नहीं दिया जवाब

हम फिर बता दें कि फर्स्ट बिहार औऱ फर्स्ट झारखंड इस वायरल वीडियो और तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है. हमने इस बारे में मंत्री बन्ना गुप्ता का पक्ष जानने के लिए उन्हें लगातार कॉल किया लेकिन मंत्री ने फोन रिसीव नहीं किया. हमने उसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता को मोबाइल मैसेज और वाट्सएप मैसेज भेज कर भी उनसे वायरल वीडियो और तस्वीर के बारे में जानाकारी मांगी. लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया. मंत्री के सहायक ने भी हमारा कॉल रिसीव नही किया.

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता