ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

झारखंड के बाद है अब बिहार की बारी, महागठबंधन का एलान- अब बनेगी हमारी सरकार

PATNA : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में नेताओं का उत्साह चरम पर है। झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस का उत्साह देखते ही बन रहा है। बधा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में नेताओं का उत्साह चरम पर है। झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस का उत्साह देखते ही बन रहा है। बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने हेमंत सोरेन के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा है कि अब झारखंड के बाद बिहार की बारी है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन जी को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की और डॉ रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम जी और सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

डॉ मदन मोहन झा ने आगे कहा कि वहां एक नये युग की शुरुआत हुई है। देश की जनता बीजेपी सरकार के झूठे वायदे से तंग आ गयी है। जनता बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक मंदी, किसानों की समस्या से त्रस्त है। अब झारखंड में महागठबंधन सरकार बनने के बाद अब अगले साल बिहार में भी गठबंधन सरकार बनेगी।  उन्होंने कहा कि झारखंड को एक मजबूत और स्थायी सरकार देंगे, जो युवाओं, किसान, मजदूर और आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। कांग्रेस पार्टी के भी दो सदस्य मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। 



टैग्स