ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

झारखंड में 15 मार्च को कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

RANCHI : झारखंड कैबिनेट की बैठक बुधवार (15 मार्च) की शाम पांच बजे रांची के प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर फैसले लिए जाएंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एव

झारखंड में 15 मार्च को कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्ताव पर लगेगी मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड कैबिनेट की बैठक बुधवार (15 मार्च) की शाम पांच बजे रांची के प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर फैसले लिए जाएंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह जानकारी दी गयी है। इसमें बताया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक बुधवार दिनांक 15 मार्च 2023 को अपराह्न 5:00 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद रांची में होगी। बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। 


इससे पहले झारखंड कैबिनेट की हुई बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक हुई थी। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। झारखंड के 20 मॉडल स्कूलों को आवासीय विद्यालय में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गयी थी। राज्य के सरकारी नर्सिंग संस्थानों की प्रशिक्षु परिचारिकाओं को एक वर्ष के लिए राज्य के अस्पतालों में बॉण्ड आधारित सेवाएं देने की स्वीकृति दी गयी थी। 


मालूम हो कि, झारखंड कैबिनेट की यह बैठक 15  दिनों के बाद होने वाली है। इससे पहले 1 मार्च को कैबिनेट की बैठक गयी थी। झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा ये जानकारी दी गयी थी। होली से पहले इस बैठक में झारखंड मंत्रालय में  37 प्रस्ताव पर मुहर लगाई l इससे पहले ज्यादा महत्वपूर्ण कई तरह के नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया हैl संशोधन के बाद अब राज्य से मैट्रिक- इंटर पास करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया हैl मतलब अब नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने के लिए झारखंड से मैट्रिक और इंटर पास करना जरूरी नहीं होगाl