ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

झारखंड : बेबी देवी आज लेंगी मंत्री पद की शपथ, घर के बाद अब संभालेंगी पति की राजनीतिक विरासत

RANCHI : दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी आज यानी सोमवार को हेमंत सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगी। देवी देवी का शपथ ग्रहण समारोह रांची में किया जाएगा। इसको लेकर बेबी

झारखंड : बेबी देवी आज लेंगी मंत्री पद की शपथ, घर के बाद अब संभालेंगी पति की राजनीतिक विरासत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी आज यानी सोमवार को हेमंत सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगी। देवी देवी का शपथ ग्रहण समारोह रांची में किया जाएगा। इसको लेकर बेबी देवी की पत्नी, बेटी और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच चुके हैं। वो अपने पति जगरनाथ महतो के निधन के बाद रिक्त पद पर मंत्री बनेंगी।


दरअसल, जगरनाथ महतो के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही उनके दोनों विभागों स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब राज्य सरकार ने उपचुनाव से पहले बेबी देवी को मंत्री बनाने का निर्णय लिया है। झामुमो केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने बेबी देवी को मंत्री बनाने का निर्णय लिया है। वह डुमरी उपचुनाव में यूपीए की साझा प्रत्याशी होंगी।


मालूम हो कि, जगरनाथ महतो कोरोना काल में बीमार हो गए थे। लंबी बीमारी के बाद 6 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। जिसके बाद से ही जगरनाथ महतो की पत्नी को मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि पहले यह भी चर्चा थी कि जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो को मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन बताया जाता है कि उनकी आयु अभी 25 वर्ष पूरी नहीं हुई है, इस कारण सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाने का निर्णय लिया है। 


आपको बता दें कि, पूर्व मंत्री जगन्नाथ महतो के 6 अप्रैल को निधन होने के बाद से उनके पुत्र व उनकी पत्नी को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उम्मीद थी कि उन्हें उपचुनाव से पूर्व मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा। पिछले ही दिनों बेबी देवी ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन से रांची स्थिति आवास पर जाकर मुलाकात की थी।