ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

गुरुजी बने पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, स्कूल में बच्चों को केमिस्ट्री पढ़ाते वीडियो वायरल

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मंत्री और जाले विधायक जीवेश मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्कूल में बच्चों को केमिस्ट्री पढ़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व वर्तमान जाले विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीवेश कुमार मिश्रा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जी हरे कुर्ते पर बंडी पहने एक स्कूल में बच्चों को केमिस्ट्री पढ़ाते नजर आ रहे हैं।


वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक जीवेश मिश्रा क्लासरूम में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सामान्य नमक और पानी का केमिकल फॉर्मूला पूछते हैं। बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ सही जवाब दिया, जिसे सुनकर विधायक काफी खुश हुए। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “आज हम भी पास कर जाएंगे अगर सही पढ़ा रहे हैं।


इसके बाद उन्होंने खुद मार्कर उठाकर ब्लैकबोर्ड पर H₂O का फॉर्मूला लिखते हुए पानी के मॉलिक्यूल और केमिकल रिएक्शन को सरल तरीके से समझाया। बच्चे भी बड़ी लगन से पढ़ते और सवालों के जवाब देते नजर आए। विधायक को इस तरह क्लास में पढ़ाते देख छात्र हैरान भी दिखे।


बताया जा रहा है कि किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। जहां एक ओर लोग विधायक के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी भी ले रहे हैं।


हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब विधायक जीवेश मिश्रा का ऐसा वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी वे कई बार स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाते और उनका टेस्ट लेते देखे गए हैं। वे अक्सर निरीक्षण के दौरान क्लास में पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई का स्तर जांचते हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हैं।


वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि वे अक्सर स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने-पढ़ाने में बचपन से ही रुचि रही है। महज 11 वर्ष की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने होम ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई पूरी की थी।


उन्होंने कहा कि आज भी जब भी मौका मिलता है, वे स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। इससे उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है और बच्चों को भी कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है। राजनीति में व्यस्तता के बावजूद वे अपने विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों से जुड़े रहते हैं और समय-समय पर वहां पहुंचकर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हैं।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता