ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नीतीश कुमार से होगी JDU विधायकों की मुलाकात, कई MLA को आया CM हाउस से बुलावा; मानसून सत्र समेत इन चीज़ों पर होगी बातचीत

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के कई विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसको लेकर विधायकों को बुलावा दे दिया गया है। सीएम इ

 नीतीश कुमार से होगी  JDU विधायकों की मुलाकात, कई MLA को आया CM हाउस से बुलावा; मानसून सत्र समेत इन चीज़ों पर होगी बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के कई विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसको लेकर विधायकों को बुलावा दे दिया गया है। सीएम इन विधायकों से पार्टी के आगामी लोकसभा चुनाव और सरकार के तरफ से चलाई जा रही योजनओं के बारे में जानकारी लेंगे। इसके साथ उनके इलाकों में जनता के क्या विचार हैं उसके बारे में भी सवाल - जवाब करेंगे। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी विधायकों से मिलकर उनके विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में नीतीश कुमार बारी-बारी से सभी विधायकों को बुला रहे हैं और उनसे मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने शालिनी मिश्रा और अजय चौधरी से मुलाकात की है। इसके बाद आज वह डॉक्टर संजीव कुमार समेत कई नेताओं से मिलेंगे।


बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विधायकों से मुलाकात सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है। इस दौरान सीएम के तरफ से विकास कार्यों तथा लोगों की प्रतिक्रियाओं से जुड़ा फीडबैक भी लिया जाएगा। जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम का यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी  जारी रहने की संभावना है। सीएम नीतीश सभी विधायकों से अलग-अलग मिलकर बात कर करेंगे। सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों से मिलकर मौजूदा सरकार का फीडबैक ले रहे हैं। विधायकों के क्षेत्र में क्या माहौल है, जनता का क्या मूड है और विकास कार्यों से वे संतुष्ट हैं या नहीं, इन सभी बातों को खंगाला जा रहा है।


इधर, विधायकों के लिए भी सीएम के साथ सीटिंग के अवसर की तरह है, जिसमें वे क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और संभावित कार्यों पर भी उनसे चर्चा कर पा रहे हैं। इसके निपटरा को लेकर सीएम के तरफ से जो निर्देश दिए जाएंगे वह भी काफी असरदार होने की संभावना है। वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार पार्टी विधायकों को मानसून सत्र शुरू होने के पहले अपने तरफ से मजबूत होने का टास्क दे रहे हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें