ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JDU सांसद ललन सिंह ने कांग्रेस को किया एक्सपोज, CAA के विरोध के नाम पर दिल्ली में हिंसा करायी गई

DELHI : दिल्ली हिंसा को लेकर लोकसभा में चल रही बहस के दौरान जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कांग्रेस को धो डाला। ललन सिंह ने दिल्ली हिंसा के लिए नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने व

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : दिल्ली हिंसा को लेकर लोकसभा में चल रही बहस के दौरान जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कांग्रेस को धो डाला। ललन सिंह ने दिल्ली हिंसा के लिए नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को जिम्मेदार ठहराया है। ललन सिंह ने कहा कि जो लोग भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं,उन्हें इसका कारण बताना चाहिए कांग्रेस ने सीएए का विरोध किया है लेकिन उसके पास भी इसका तार्किक कारण नहीं है। 


ललन सिंह ने कांग्रेस को चेताया कि अगर देश रहेगा तभी वह राजनीति कर पाएंगे नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर जिस तरह शिक्षकों को भड़काया जा रहा है। जेडीयू सांसद ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने से देश का माहौल बिगड़ा है कांग्रेस देश को खतरनाक स्थिति में ले जा रही है ।


ललन  सिंह ने कहा कि देश का बंटवारा धार्मिक आधार पर हुआ था और ऐसी स्थिति में अगर हमारा कोई भाई ही पाकिस्तान और बांग्लादेश में फंसा रह गया तो उसे  ससम्मान वापस लाना और नागरिकता देना सरकार का धर्म है। ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून के जरिए एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है लेकिन इस पर बेवजह राजनीति की जा रही है। दिल्ली हिंसा के लिए घटिया राजनीति जिम्मेदार है।



टैग्स