ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

JDU के वर्चुअल सम्मेलन का दूसरा दिन, CM नीतीश आज 8 जिलों के नेताओं से कर रहे संवाद

PATNA : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ वर्चुअल सम्मेलन की शुरुआत की है. रविवार को पहले दिन नीतीश कुमार ने कई जिलों के नेताओं और पा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ वर्चुअल सम्मेलन की शुरुआत की है. रविवार को पहले दिन नीतीश कुमार ने कई जिलों के नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की थी और अब आज एक बार फिर से सीएम आठ जिलों के पदाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुपौल, सहरसा, मधेपुरा जिला के पदाधिकारियों से 1:11 बजे से संवाद शुरू कर चुके हैं, जबकि 12 बजे से किशनगंज, अररिया के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे. मुख्यमंत्री 4 बजे से पूर्णिया, कटिहार के पदाधिकारियों और 5 बजे दरभंगा के जेडीयू पदाधिकारियों से रूबरू होंगे.

जेडीयू के इस वर्चुअल सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह, सांसद ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, संजय झा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं. आपको बता दें कि रविवार को पहले दिन मुख्यमंत्री ने जेडीयू पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान 15 साल बनाम 15 साल की चर्चा करने का मंत्र दिया था. आज के सम्मेलन की शुरुआत के पहले मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद के दौरान लगातार यह कह रहे हैं कि हमें विपक्ष के हर सवाल का जवाब सरकार के कामकाज के हिसाब से देना है.