ब्रेकिंग
Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक

JDU-RJD के दावत-ए-इफ्तार पर नित्यानंद का बड़ा बयान, कहा- सिर्फ वोट के लिए किया जा रहा दिखावा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेडीयू और आरजेडी की इफ्तार पार्टी समेत अन्य मुद्दों को लेकर महागठबंधन की नीतीश सरकार पर ज

JDU-RJD के दावत-ए-इफ्तार पर नित्यानंद का बड़ा बयान, कहा- सिर्फ वोट के लिए किया जा रहा दिखावा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेडीयू और आरजेडी की इफ्तार पार्टी समेत अन्य मुद्दों को लेकर महागठबंधन की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। नित्यानंद राय ने कहा कि दावत-ए-इफ्तार का आयोजन कर जेडीयू और आरजेडी तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। सिर्फ वोट के लिए ये पार्टियां दिखावा कर रही है। इफ्तार के बहाने ये पार्टियां अपनी चुनावी रोटी सेंकने में लगी हैं। इन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है। 


बिहार की महागठबंधन सरकार को नित्यानंद राय ने जमकर कोसा। कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को बिहार के विकास से कोई लेना देना नहीं है। जेडीयू और आरजेडी तुष्टिकरण की नीति के तहत वोट के लिए सिर्फ दिखावा करते हैं। जबकि पीएम मोदी 130 करोड़ लोगों का न्याय के साथ विकास और उनके सम्मान के लिए काम करती है। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल ने आज दावत-ए- इफ्तार का आयोजन 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में किया है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विजय चौधरी, जीतनराम मांझी समेत महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। 


राबड़ी आवास भारी संख्या में रोजेदार पहुंचेंगे। विभिन्न पार्टी के नेताओं को भी इफ्तार में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था जिसके बाद कल शनिवार को जेडीयू ने हज भवन में इफ्तार का आयोजन किया। महागठबंध में शामिल दलों द्वारा एक के बाद एक पार्टी के द्वारा इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। सत्ता पक्ष के इफ्तार पार्टी को नित्यानंद राय ने दिखावा बताया। कहा कि सिर्फ वोट के लिए ये लोग ऐसा कर रहे हैं।  


नित्यानंद ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। नीतीश-तेजस्वी की अगुवाई में बिहार का विकास पूरी तरह से बाधित हो गया है। रोज आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब लोग यहां से पलायन करने लगे हैं। स्कूली बच्चे जब स्कूल जाते हैं तब उनके माता-पिता टेंशन में रहते हैं। यह सोचते हैं कि कही कोई अप्रिय घटना ना हो जाए। 


नित्यानंद ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का बड़ा हाथ है। केंद्र के पैसों से बिहार में विकास कार्य हो रहे हैं। बिहार सरकार के बजट का 72 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद देती है और यहां की सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है कि बिहार का कैसे विकास हो। बिहार में कैसे अमन चैन रहे। नित्यानंद ने कहा कि 2024 में फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी और बीजेपी भारी मतों से यह जीत हासिल करेगी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता