ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुशवाहा ने किया नमांकन, कल आएगा नतीजा

PATNA : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। जिसके बाद इस पद के एक बार फिर से उमेश कुशवाहा ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनके अलावा कि

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुशवाहा ने किया नमांकन, कल आएगा नतीजा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया है। जिसके बाद इस पद के एक बार फिर से उमेश कुशवाहा ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इनके अलावा किसी के द्वारा फिलहाल नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। मालूम हो कि, आज नामांकन की प्रक्रिया होने के बाद रविवार को जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव होगा और नतीजे आएंगे। वहीं, एक ही नामांकन होने की स्थिति में बिना चुनाव के ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, यह तय माना जा रहा है उमेश कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित होंगे। 


बता दें कि, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इन्होनें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में उमेश कुशवाहा ने निर्वाचन पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन किया। वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ पार्टी के तमाम नेताओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने एक बार फिर हमें बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसलिए हम अध्यक्ष पद का एक बार फिर से नामांकन किया है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी जेडीयू लव कुश के साथ-साथ सभी समीकरण को लेकर काम करती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में संगठन हो या राज्य सभी  वर्ग के लोगों को बराबरी का हिस्सेदारी भी मिलता है। 


गौरतलब हो कि, इसके बाद 11 दिसंबर को स्थानीय एसके मेमोरियल हाल में जदयू का खुला अधिवेशन आयोजित होगा। जिसमें जदयू के पदािधकारियों सहित कार्यकर्ता खुला शामिल होंगे। इस अधिवेशन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता भी खुला संबोधित करेंगे। इसी खुला अधिवेशन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के तरफ से सभी लोगों के सामने घोषणा किया जाएगा।  कुशवाहा फिलहाल निवर्तमान अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह के कार्यकाल का दायित्व संभाल रहे थे, लेकिन अब वो खुद के कार्यकाल का दायित्व संभालेंगे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें