ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

JDU नेता संतोष पटेल ने औराई थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी धमकी, कहा- दो घंटे में सस्पेंड करवा दूंगा, बातचीत का ऑडियो वायरल

MUZAFFARPUR: जिले के जेडीयू नेता और थानाध्यक्ष के बीच हुए धमकी भरे बातचीत का एक ऑडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जेडीयू नेता संतोष पटेल मोबाइल पर औराई के थानाध्य

JDU नेता संतोष पटेल ने औराई थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी धमकी, कहा- दो घंटे में सस्पेंड करवा दूंगा, बातचीत का ऑडियो वायरल
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR: जिले के जेडीयू नेता और थानाध्यक्ष के बीच हुए धमकी भरे बातचीत का एक ऑडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जेडीयू नेता संतोष पटेल मोबाइल पर औराई के थानाध्यक्ष राजेश कुमार को यह धमकी दे रहा है कि मैं जेडीयू का सबसे मजबूत नेता बोल रहा हूं दो घंटे में सस्पेंड करवा दूंगा। दोनों की बातचीत का यह ऑडियों साढ़े चार मिनट का है जो वायरल हुआ है। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। 



दरअसल पूरा मामला औराई थाना क्षेत्र का है जहां औराई के छात्र जेडीयू अध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसके बाद थानाध्यक्ष के द्वारा दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। घायल छात्र जेडीयू अध्यक्ष के परिजनों के साथ जब पुलिस ने बदसुलूकी और गालीगलौज की तब जेडीयू नेता संतोष पटेल को रहा नहीं गया। संतोष पटेल ने थानाध्यक्ष को फोन लगाया और धमकी देते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से मैं संतोष भास्कर पटेल बोल रहा हूं।




जेडीयू नेता संतोष पटेल मोबाइल पर औराई के थानाध्यक्ष राजेश कुमार को फोन पर कहा कि मैं जेडीयू का सबसे मजबूत नेता बोल रहा हूंं....नाम सुना है कि नहीं....मुसुदपुर पंचायत में छात्र जेडीयू नेता को मारा पीटा गया है। उसकी मां से आपने जिस तरह से बात किया है वह वायरल हो गया है। क्या इस तरह से बात किया जाता है। दो घंटे में सस्पेंड करवा दूंगा। तब थानाध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 में सस्पेंड करवा दोंगे बहुत बढ़िया बहुत मेहरबानी होगी। जेडीयू नेता और औराई थानाध्यक्ष का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता