ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जेडीयू नेता का AK-47 से फायरिंग करते वीडियो हुआ वायरल

DESK: झारखंड में जेडीयू नेता का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जेडीयू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मयंक सिंह इस वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे हैं।&nbsp

जेडीयू नेता का AK-47 से फायरिंग करते वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: झारखंड में जेडीयू नेता का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जेडीयू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मयंक सिंह इस वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे हैं। 


मयंक सिंह का संबंध पीएलएफआई से बताया जा रहा है। मयंक सिंह पहले बोकारो में बीजेपी के जिलाध्यक्ष थे। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में मयंक सिंह वीडियो बनाने वाले शख्स को कहते दिख रहे हैं कि वीडियो ऑन है ना..वीडियो ऑन करो।


गौरतलब है कि पिछले 18 वर्षों से बोकारो में भाजयुमो को मजबूत करने वाले मयंक सिंह पार्टी से इस्तीफा देकर झारखंड जेडीयू में अपने समर्थकों के साथ बीते दिनों शामिल हुए थे। बताया जाता है कि मयंक सिंह भाजयुमो के बोकारो नगर अध्यक्ष थे और स्थानीय विधायक बिरंची नारायण से नाराज चल रहे थे। 


इस नाराजगी की वजह से ही उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी। संगठनात्मक रूप से झारखंड में कमजोर पड़े जदयू में जान फूंकने और पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक खीरू महतो को दी थी। खीरू महतो के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मयंक सिंह ने जदयू का दामन थामा था। 


बता दें कि मयंक सिंह पेशे से व्यवसायी हैं। व्यवसायी के साथ राजनीति में भी लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। जेडीयू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मयंक सिंह का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

टैग्स