ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

जदयू ने कहा - शराब पीने वाले शराबबंदी को वापस लेने की कर रहे मांग, बिहार में लागु रहेगा कानून

PATNA : बिहार में शराबंदी कानून को लेकर अब बगावत के सुर उठने लगे हैं। विरोधी तो विरोधी अब सत्ता पक्ष के सहयोगियों द्वारा अब इसे वापस लेने की मांग उठने लगी है। जब से जीतन राम

जदयू ने कहा - शराब पीने वाले शराबबंदी को वापस लेने की कर रहे मांग, बिहार में लागु रहेगा कानून
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  बिहार में शराबंदी कानून को लेकर अब बगावत के सुर उठने लगे हैं। विरोधी तो विरोधी अब सत्ता पक्ष के सहयोगियों द्वारा अब इसे वापस लेने की मांग उठने लगी है। जब से जीतन राम मांझी ने यह कहा कि शराबंदी कानून को वापस किया जाना चाहिए,उसके बाद अब हर रोज सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा इसको लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में अब जदयू के तरफ से इसको लेकर बड़ी बात कही गई है। जदयू के नेताओं ने कहा कि जो शराब पीने के आदि हैं, वहीं इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 


पूर्व जदयू विधायक मंजीत सिंह ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी जी के विचारों और सिद्वान्तों पर चलने वाले नेता हैं। इसलिए उन्होंने शराबंदी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जबसे शराबबंदी कानून लागु हुआ है तबसे जिन लोगों ने शराब का सेवन किया वो सलाखों के पीछे गए। वहीं, जिन्होंने इसका अवैध कारोबार किया उनको भी गिरफ्तार किया गया, इस धंधा में शामिल कई वाहनों को भी जप्त कर लिया गया। इसलिए इसके बाबजूद भी जो लोग इसके खिलाफ बयान दे रहे हैं वो लोग निश्चित रूप से शराब का सेवन करते होंगे और अब उनको तकलीफ हो रही होगी।इन्होनें कहा कि राज्य के करोड़ों लोगों ने शपथ लिया था कि न हम शराब पिएंगे और न ही हम शराब पीने देंगे, वैसे लोगों को इसके बारें में तो कम से कम नहीं बोलना चाहिए। चाहे वो सत्ता पक्ष के नेता हो या फिर विपक्ष के नेता। बिहार में शराबंदी कानून लागु हैं और जबतक नीतीश कुमार रहेंगे तबतक इसे वापस नहीं लिया जाएगा। 


वहीं, राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि जो लोग शराब चालू करने के पक्ष में बयान दे रहें हैं वो लोग जरूर इसके आदतन होंगे। बिहार में शराब बंद है और यह बंद ही रहेगा। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कबूल किया कि यह कानून टूट तो रहा है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि इसे वापस ले लिया जाए। इसको लेकर वहीं सवाल करते हैं, जिन्हें शाम में अपनी पार्टी करने में समस्या आती है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों से निवेदन करना चाहते हैं कि इस तरह के बयानों से परहेज करें और इस कानून का समर्थन करें।