ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

एक महीने में होगी पटना मेट्रो रेल के चेयरमैन और निदेशकों की नियुक्ति, जेडीयू सांसद ललन ने लोकसभा में उठाया मामला

DELHI : पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए चेयरमैन और निदेशकों की नियुक्ति एक महीने के भीतर कर ली जाएगी। जेडीयू सांसद ललन सिंह की तरफ से लोकसभा में इस मामले को उठाए जाने के बाद केंद्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए चेयरमैन और निदेशकों की नियुक्ति एक महीने के भीतर कर ली जाएगी। जेडीयू सांसद ललन सिंह की तरफ से लोकसभा में इस मामले को उठाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने यह भरोसा दिया है कि एक महीने में पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए चेयरमैन और निदेशकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू किया जा चुका है। सरकार में इसके लिए राशि भी उपलब्ध करा दी है। 


दरअसल जेडीयू सांसद ललन सिंह ने प्रश्नोत्तर काल में सवाल उठाया कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए चेयरमैन और निदेशकों की नियुक्ति में देरी क्यों हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने इसके जवाब में एक महीने की समय सीमा तय कर दी। जेडीयू सांसद ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जाए का से मिलने वाले लोन को लेकर कॉमर्स मिनिस्ट्री की तरफ से की जा रही देरी का मामला भी उठाया। जेडीयू सांसद के सवाल पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने आश्वासन दिया कि वह पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं और प्रोजेक्ट में किसी तरह की कोई देरी नहीं होगी।

पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर प्रश्नोत्तर काल में दूसरा सवाल जेडीयू के ही कौशलेंद्र कुमार ने पूछा। नालंदा से सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का विस्तार नालंदा तक किए जाने की मांग की लेकिन केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने फिलहाल ऐसे किसी प्रोजेक्ट पर अमल किए जाने से इंकार कर दिया।