ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

किंग महेंद्र के संपत्ती विवाद में नया मोड़, जेडीयू सांसद के साथ लिव इन में रहने वाली महिला गिरफ्तार

DELHI :जेडीयू सांसद किंग महेंद्र के संपत्ति विवाद मे दिलचस्प मोड़ सामने आ गया है। किंग महेंद्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI :जेडीयू सांसद किंग महेंद्र के संपत्ति विवाद मे दिलचस्प मोड़ सामने आ गया है। किंग महेंद्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने इस महिला की गिरफ्तारी द लीला होटल से की है।


पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी किंग महेंद्र की असली पत्नी की शिकायत पर की गई है. किंग महेंद्र की असली पत्नी ने महिला पर गहने नहीं लौटाने का आरोप लगाया था. इसके साथ ही पुलिस दूसरी महिला द्वारा विवाहित पत्नी को कथित गलत तरीके से बंदी बनाने के मामले की भी जांच की जा रही है. 


हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जस्टिस मनमोहन की पीठ को यह जानकारी दी. वहीं सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.  


देश के बड़े उद्योगपति और राज्यसभा के सांसद किंग महेंद्र का पारिवारिक विवाद कुछ महीने पहले सामने आया था जब उनके बेटे ने सार्वजनिक तौर पर कई आरोप लगाए थे। सांसद के बेटे रंजीत शर्मा ने आरोप लगाया था कि उनके पिता किंग महेंद्र की सेक्रेटरी उमा देवी ने उनकी मां को एक फार्म हाउस में बंधक बना रखा है। अब उसी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह गुहार लगाई है कि पिछले 45 वर्षों से किंग महेंद्र के साथ रिलेशनशिप में होने के कारण उसे पत्नी का अधिकार दिया जाए।


दरअसल किंग महेंद्र की सेक्रेटरी रही उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें यह कहा गया था कि उमा देवी को 4 हफ्ते के लिए सांसद से अलग रखा जाए। जिसके बाद वे दिल्ली के लीला होटल में रह रहीं थी, जहां से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.