ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

JDU में शामिल होने के बाद बोले जगदानंद के बेटे, राजद में कार्यकर्ताओं को रोज जलील किया जाता है, पिता को भी जलील होते देखते हैं

PATNA: RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह ने JDU का दामन थाम लिया है। जेडीयू में शामिल होने के बाद अजीत सिंह ने राजद पर हमला बोला है। कहा कि आन

JDU में शामिल होने के बाद बोले जगदानंद के बेटे, राजद में कार्यकर्ताओं को रोज जलील किया जाता है, पिता को भी जलील होते देखते हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह ने JDU का दामन थाम लिया है। जेडीयू में शामिल होने के बाद अजीत सिंह ने राजद पर हमला बोला है। कहा कि आने वाले समय में आरजेडी में कोई भविष्य नहीं है वहां कार्यकर्ताओं को रोज जलील किया जाता है। जहां कार्यकर्ताओं की अनदेखी होगी और पूंजीपतियों को टिकट दी जाएगी वहां पार्टी गर्त में ही जाएगी। आरजेडी नेताओं के बेटे अब जेडीयू में शामिल हो रहे है इसका कारण है कि वे अपने पिता को वहां जलील होते देखते हैं।  


बिहार में मुख्य विपक्षी दल आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे इंजीनियर अजीत सिंह लालू प्रसाद यादव की जगह नीतीश कुमार से प्रभावित हैं। इसी प्रभाव का असर है कि वह अपने परिवार से बगावत कर आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गये हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की उपस्थिति में जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह ने जेडीयू का दामन थाम लिया है। 


जेडीयू की सदस्यता हासिल करने के बाद जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, तमाम नेतागण और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रकट किया। अजीत सिंह ने कहा कि बिहार सम्राट अशोक की धरती है। इस गौरव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे बढ़ा रहे हैं और भविष्य में यदि कोई इसे आगे बढ़ा सकता है तो वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी है। जिनके नेतृत्व में बिहार में विकास कार्य हो रहे हैं। इन तमाम जटिलताओं के बीच नीतीश कुमार के नेतृत्व समावेशी विकास हुआ है। 


अजीत सिंह ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों राजद छोड़ जेडीयू में लोग आना चाह रहे हैं। इसका कारण है कि राजद समर्पित कार्यकर्ताओं का कब्रगाह बन चुका है। धंधा कीजिए, बिजनेस कीजिये, ठेकेदारी कीजिए और चुनाव के वक्त अटैची लेकर राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर में पहुंच जाईए..वहां से टिकट लीजिए और सांसद,विधायक से लेकर एमएलसी बन जाइए। यह बात सही है जिसे बिहार की जनता भी जानती है। 


राजद एटूजेड पार्टी खुद को बताने के लिए प्रचार प्रसार में कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि ईब्लूएस का राजद ने खुल्लेआम विरोध किया था जो गैर राजनैतिक फैसला था।आम लोगों की दूरी राजद से पहले की तुलना बढ़ी है। आने वाले समय में राजद में कोई भविष्य नहीं है। अजीत सिंह ने कहा कि राजद में समर्पित कार्यकर्ताओं को रोज जलील किया जाता है। राजद नेता के सभी बेटे जेडीयू में शामिल हो रहे है इसका कारण यह है कि वे अपने पिता को जलील होते देखते है।