ब्रेकिंग
Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई! 6 दिनों में 101 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड, नकली और नशीली दवाओं के कारोबारियों में हड़कंप✦Bihar News : दादा की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें कब पिता बेच सकता है जमीन

जेडीयू में मचे घमासान पर बोले पप्पू यादव, कहा.. BJP-JDU के झगड़े में बली का बकरा बनाए जा रहे RCP

PATNA : जेडीयू ने अपनी ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर अकूत संपत्ति अर्जीत करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा

जेडीयू में मचे घमासान पर बोले पप्पू यादव, कहा.. BJP-JDU के झगड़े में बली का बकरा बनाए जा रहे RCP
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : जेडीयू ने अपनी ही पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर अकूत संपत्ति अर्जीत करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नोटिस जारी कर आरसीपी सिंह से जवाब मांगा है कि उन्होंने इतनी अकूत संपत्ति कहां से बनाई है। आरसीपी सिंह को लेकर जेडीयू में मचे घमासान के बीच जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने जेडीयू पर बड़ा हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के बीच चल रहे झगड़े में आरसीपी सिंह को बली का बकरा बनाया जा रहा है और पार्टी से निकालने के लिए जेडीयू यह सब हथकंडा अपना रही है।


पप्पू यादव ने कहा कि सवाल सिर्फ आरसीपी सिंह की नहीं है। आरसीपी सिंह जब केंद्र में मंत्री थे और जब जेडीयू की कमान उनके हाथों में सौंपी गई थी तबतक जमीन का मामला सामने नहीं आया था लेकिन जैसे ही आरसीपी बीजेपी के संपर्क में आए वे जेडीयू के लिए दोषी हो गए। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई ऐसा नेता नहीं है जिसने अकूत संपत्ति नहीं बनाई हो। पप्पू यादव ने कहा कि आरसीपी सिंह को पार्टी से निकालने के लिए जेडीयू ये सब कर रही है। 


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के बीच चल रहे झगड़े में आरसीपी सिंह को बली का बकरा बनाया जा रहा है। लेकिन अगर आरसीपी सिंह ने अकूत संपत्ति बनाई है तो वे जनता के गुनाहगार हैं। राजनीति पैसा कमाने और ऐश आराम के लिए नहीं की जाती है बल्कि जनता की सेवा के लिए की जाती है।


बता दें कि जेडीयू ने अपने ही कद्दावर नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पर करप्शन का बडा आरोप लगा दिया है। कभी पार्टी के सर्वेसर्वा रहे आरसीपी सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस भेजा है। नोटिस में आरसीपी सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पार्टी में रहते हुए पिछले 9 सालों में अपने परिवार के नाम पर 58 प्लॉट की रजिस्ट्री कराई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नोटिस में आरसीपी सिंह से पूछा है कि उन्होंने इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की।