ब्रेकिंग
छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता

JDU में घमासान! नीतीश के सामने ही भिड़ गए दो बड़े नेता, सीएम के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला

PATNA: जेडीयू की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। पटना लौटने से पहले नीतीश आज दिल्ली में सभी राज्यों के प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में त

JDU में घमासान! नीतीश के सामने ही भिड़ गए दो बड़े नेता, सीएम के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। पटना लौटने से पहले नीतीश आज दिल्ली में सभी राज्यों के प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जा रही थी लेकिन इसी बीच जेडीयू के दो बड़े नेता आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर बहस हुई है।


दरअसल, जेडीयू में ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के लिए पार्टी को एकजुट बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। लोकसभा चुनाव सिर पर है ऐसे में नीतीश किसी भी हाल में पार्टी को बिखरने नहीं देना चाहते हैं। यही वजह है कि पटना रवाना होने से पहले नीतीश कुमार दिल्ली में राज्यों के प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में पार्टी की अगली रणनीति के साथ साथ राज्यों में पार्टी को पहले से और मजबूत बनाने पर चर्चा हो रही थी लेकिन इसी बीच नीतीश के सामने ही पार्टी के दो नेता आपस में भिड़ गए।


यूपी जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र पटेल ने यूपी प्रभारी श्रवण कुमार के कार्यशैली पर सवाल उठाए, जिसके बाद मामला गरमा गया। नीतीश कुमार के सामने ही दोनों के बीच जमकर तू तू मैं मैं हुई। दोनों नेताओं के बीच बहस के बाद बैठक में मौजूद जेडीयू के अन्य नेताओं ने बीच बचाव किया लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों को समझाया और मिलजुल कर कम करने की सलाह दी, तब जाकर मामला शांत हुआ।