ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

नीतीश को दिया गया था प्रधानमंत्री पद का ऑफर! जेडीयू के दावे पर कांग्रेस का आया रिएक्शन : जानिए.. क्या कहा?

DELHI : पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दावा किया कि इंडी गठबंधन से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया था। त्यागी के इस बयान को लेकर सियासत भी शुर

नीतीश को दिया गया था प्रधानमंत्री पद का ऑफर! जेडीयू के दावे पर कांग्रेस का आया रिएक्शन : जानिए.. क्या कहा?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI : पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दावा किया कि इंडी गठबंधन से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिया था। त्यागी के इस बयान को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। केसी त्यागी के बयान पर कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है। दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के बड़े लीडर ने इस पर बयान दिया है। 


दरअसल, केसी त्यागी ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा है कि नीतीश कुमार ने विपक्षी खेमे से मिलने वाले किसी भी तरह के ऑफर को सिरे से नकार दिया है। प्रपोजल तो यहां तक आए थे कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन जाएं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास ऐसे ऑफर उन लोगों की तरफ से आ रहे हैं, जिन्होंने कभी नीतीश को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने तक से इनकार कर दिया था।


विपक्ष के वह कौन नेता हैं, जिन्होंने नीतीश कुमार को अपने साथ लाने के लिए उनसे संपर्क साधा था? इस सवाल पर केसी त्यागी ने कहा कि राजनीति में नाम बताना ठीक नहीं है लेकिन विपक्ष के सभी बड़े नेता नीतीश कुमार से बात करना चाहते थे। ऐसे में जेडीयू ने तय किया कि अब पीछे मुडड़कर झांकने का कोई सवाल नहीं है। हमने फैसला लिया कि हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को मजबूत करेंगे। 


केसी त्यागी के इस बयान पर कांग्रेस का रिएक्शन आया है। दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद मीडिया ने जब पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से इसके बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हमें ऐसे किसी ऑफर के बारे में जानकारी नहीं है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा उसकी समीक्षा के लिए कमेटी गठित की जाएगी। इस बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ है हालांकि राहुल गांधी ने इसपर फैसला लेने के लिए समय मांगा है।